फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   MLAs furious after vaccination stops for three days

तीन दिनों से टीकाकरण बंद होने पर भड़के विधायक, सीएमओ को चेताया

Sat, 08 May 2021 09:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
MLAs furious after vaccination stops for three days
बैरिया। विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में वैक्सीन के अभाव में पिछले तीन दिनों से कोरोना का टीकाकरण बंद होने पर आक्रोश जताया है। सीएमओ को चेताया है कि जनपद में उपलब्ध कोरोना वैक्सीन को हर विधानसभा क्षेत्र में बराबर संख्या में उपलब्ध कराए, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहें। इस महामारी के काल में राजनीति उचित नहीं है।
विज्ञापन

विधायक श्री सिंह शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीछपरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवां, नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णछपरा सहित कई स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण और कोरोना जांच की व्यवस्था देखने के लिए पहुंचे थे। टीकाकरण बंद होने पर विधायक ने चिकित्साधिकारियों से पूछा कि टीकाकरण क्यों बंद है। चिकित्सकों ने कहा कि पिछले तीन दिनों से इन अस्पतालों में जिला मुख्यालय से वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इतना सुनने के बाद विधायक ने मौके से ही सीएमओ को इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जो भी वैक्सीन उपलब्ध हो विधानसभा वार बराबर-बराबर बांट कर सभी क्षेत्रों में उपलब्ध कराएं। विधायक ने चेताया कि बैरिया विधानसभा क्षेत्र के साथ भेदभाव करना उन्हें भारी पड़ सकता है। विधायक ने सीएमओ से कहा कि अब रोज मैं अपने क्षेत्र के अस्पतालों में टीकाकरण कार्य का समीक्षा करूंगा, अगर टीकाकरण में बाधा सामने आया तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से भी करुंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed