{"_id":"427d474f6020e113dba3eb08b3aaf3b0","slug":"mla-uma-shankar-singh-reception-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने विधायक को लिया हाथोंहाथ्ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने विधायक को लिया हाथोंहाथ्ा
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Tue, 09 Jun 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा की सदस्यता बहाल होने के बाद मंगलवार को पहली बार नगर में आए बसपा के उमाशंकर सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र की सीमा नदौली पर आते ही समर्थकों ने उन्हें फूल-माला से लाद दिया। इस दौरान उमाशंकर सिंह ने कहा कि रसड़ा की जनता के आशीर्वाद से उन्हें न्याय मिला है। इसके बाद वहां से उनका काफिला गांधी पार्क पहुंचा, जहां व्यापारियों ने स्वागत किया। यहां पर विधायक ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा।
सिंह ने कहा कि कुछ लोगों ने जानबूझकर उन्हें परेशान किया था। विरोधियों को रसड़ा का विकास रास नहीं आ रहा था। उन्हें यह डर सता रहा था कि अगर रसड़ा का विकास हो जाएगा तो उनका पत्ता हमेशा के लिए साफ हो जाएगा। इसीलिए मुझे आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान किया गया।
कहा कि जिस प्रकार रसड़ा की जनता ने प्यार दिया है। उसका मैं ऋणी हूं। कहा कि रसड़ा विधान सभा क्षेत्र को जब तक हरियाणा व पंजाब नहीं बना लूंगा, चैन से नहीं बैठूंगा। रसड़ा में बिजली, सड़क और पानी समेत हरियाली की व्यवस्था की जाएगी। कहा कि रसड़ा के सभी व्यापारियों ने जो सम्मान दिया है, उसका आभारी रहूंगा।
विज्ञापन
इसके पूर्व व्यापारी सम्मी अग्रवाल, बब्लू, शंभू, अर्जुन जायसवाल, हरिश्चंद्र, राजेश गुप्ता आदि ने सम्मानित किया।
इस मौके पर भूपेंद्र सिंह, मिठाई लाल भारती, अधिवक्ता भरत सिंह, बीरबल राम, सचिंद्र सिंह, सतीश सिंह, संतोष कुमार, नंदलाल राम, जावेद अंसारी, सुरेश राम, महेंद्र कुमार, सियाराम यादव, इनल सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राजेश कुमार गुप्ता और संचालन अर्जुन जायसवाल ने किया। उमाशंकर सिंह का पकवाइनार, सरायभारती, अतरसुआ, सिद्धाघर घाट, मुस्तफाबाद, सिलहटा, कुरेम, नगहर, नीबू, सरदासपुर, हिता के पुरा, आजाद चौराहे पर भी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।