{"_id":"5704186b4f1c1b8838c811cf","slug":"mla-for-adjustment-memo","type":"story","status":"publish","title_hn":"समायोजन के लिए विधायक को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समायोजन के लिए विधायक को ज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
Updated Wed, 06 Apr 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों ने नगर विधायक नारद राय को तृतीय चरण के समायोजन से संबंधित पत्रक मंगलवार को उनके चंद्रशेखर नगर स्थित आवास पर दिया। इसके उपरांत शिक्षामित्रों के कहने पर विधायक ने शासन के शिक्षा सचिव संजय सिन्हा से फोन पर समायोजन के संबंध में बात की। शिक्षा सचिव ने बताया कि उनके पास कोई लिखित समायोजन का प्रस्ताव नहीं आया है।
नगर विधायक ने शिक्षामित्रों को आश्वासन दिया कि शासन से समायोजन के लिए प्रस्ताव पर बात की जाएगी। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि दो वर्षीय बीटीसी प्रशिक्षण के बाद सहायक अध्यापक पद पर समायोजन का निर्णय लिया गया। पर अभी तक शासन द्वारा समायोजन नहीं किया गया। पत्रक देने वालों में चंद्रभान सिंह, विनय सिंह, विजय प्रताप सिंह, रणजीत सिंह, अनिल तिवारी, अशोक चौबे, पंकज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।