फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mistry was murdered in Ashnai, accused arrested

आशनाई में हुई थी मिस्त्री की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 26 Oct 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Mistry was murdered in Ashnai, accused arrested
नगर के वार्ड नंबर 14 निवासी विनय की रविवार की रात हुई हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी को पचरूखा देवी मंदिर गायघाट के पास से मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। युवक की हत्या आशनाई में हुई है। अभियुक्त के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बाका (दाव) तथा बाइक को बरामद कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम व पता मंजय गोंड निवासी वार्ड नंबर 11 थाना रेवती बताया।
विज्ञापन

नगर रेवती के वार्ड नंबर 14 निवासी विनय कुमार सिंह विक्की 25 पुत्र सहदेव एक पूजा समिति द्वारा आयोजित खिचड़ी भोज के कार्यक्रम में भोजन पकाने के लिए शनिवार की रात गया हुआ था। भोज के बाद वह घर वापस नहीं लौटा। रविवार की सुबह परिजनों को सूचना मिली कि उसका शव रेवती सीएचसी पर लाया गया है। युवक के सिर तथा पैर में चोटें थीं। घायल को कहां से उठाकर सीएचसी लाया गया, इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी। मृतक के पिता ने तहरीर देकर हत्या की आशंका व्यक्त की थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने कहा कि पूछताछ में अभियुक्त मंजय गोंड़ पुत्र अनन्त गोंड़ निवासी कस्बा रेवती वार्ड नं 11 ने बताया कि हत्या का कारण आशनाई रहा है। विक्की को अंजय केशरी तथा विनय शर्मा की दुकान के पास काफी मात्रा में शराब पिलायी गई। विक्की के साथ मंजय ने भी शराब पी। विक्की को नशा होने पर मंजय बाइक से त्रिकालपुर गांव से पश्चिम भगवानपुर गांव के समीप सड़क के किनारे की झाड़ियों में ले गया। बहाने से बाइक से उतरकर मंजय ने विक्की के सिर पर धारदार दाव से हमला कर दिया। विक्की भागने न पाए इसके लिए उसने पैर पर भी चोट की। हत्या को सड़क दुर्घटना दिखाने के लिए बाइक की हेड लाइट, वाइजर आदि को भी तोड़ दिया। दूसरे दिन बाइक को मंजय ने मरम्मत भी करा ली। पुलिस को हत्या का सुराग सीएचसी रेवती के सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद मिला। इससे एम्बुलेंस की जानकारी कर ली गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में रेवती प्रभारी रामायण सिंह, उप निरीक्षक अजय यादव, राघवेंद्र वर्मा, आदित्य नाथ, अमन यादव, ओमप्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed