फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mission Shakti: 35 women honoured

मिशन शक्ति: 35 महिलाओं को किया गया सम्मानित

Wed, 14 Oct 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Mission Shakti: 35 women honoured
कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन श​क्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित करते एमएलसी र
बलिया। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति अभियान (फेज-6) के तहत मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली 35 महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को प्रोत्साहित किया गया। सम्मानित होने वालों में महिला पुलिसकर्मियों के अलावा शिक्षिकाएं, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी समूह सखी व बैंक सखी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और महिला कल्याण विभाग की कर्मचारी शामिल रहीं।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा सहित जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान बांसडीह विधायक केतकी सिंह, विधान परिषद सदस्य पप्पू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश शुक्ला और क्षेत्राधिकारी लाइन मंजरी राव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस विभाग की 10 महिला कर्मियों का सम्मान: मिशन शक्ति के तहत सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस विभाग की 10 महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed