फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Missing report of bull disappearance filed in Ballia police station

यूपी के बलिया के थाने में दर्ज हुई सांड के गायब होने की गुमशुदगी रिपोर्ट, 5100 रुपये इनाम देने की भी घोषणा

Thu, 18 Feb 2021 10:27 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 18 Feb 2021 10:27 AM IST
विज्ञापन
Missing report of bull disappearance filed in Ballia police station
दिया गया विज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला गांव के चंदन कुमार सिंह ने अजीबोगरीब इश्तेहार जारी किया है। इसके अनुसार एक सांड के गुमशुदगी की बात लिख कर जानकारी देने वाले को 5100 रुपये का नकद पुरस्कार देने की बात भी कही गई है। इसके साथ ही सांड के गायब होने की तहरीर भी दोकटी थाने में दी गई है।

विज्ञापन


तहरीर के अनुसार चंदन सिंह ने दावा किया है कि एक साल पहले उनकी तरफ से एक सांड को दाग कर छोड़ा गया था। सांड उनकी देखरेख में था। इसी साल 24 जनवरी को सांड दियारे में चारा खाने गया था। इसके बाद वह नहीं देखा गया। काफी तलाश के बाद भी सांड के नहीं मिलने पर चंदन ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ दोकटी थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


इस बीच चंदन ने जगह-जगह पोस्टर लगवा कर गायब सांड की सूचना देने वालों को 5100 रुपये का ईनाम देने का ऐलान किया है। पोस्टर में सांड को सांड देवता वृषभदेव नाम का जिक्र किया गया है। साथ ही उम्र 3 साल के साथ ही अन्य विवरण भी दर्शाया गया है। सूचना देने के लिए मोबाइल नम्बरों का जिक्र किया गया हैं। इसके साथ ही पोस्टर के निचले हिस्से में संबंधित थाने के एसओ, सीओ, एएसपी, एसपी बलिया का नंबर भी उपलब्ध करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांड के गायब होने की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। उसके गायब होने में किसी के सन्लिप्त होने की जानकारी होने पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

अमित कुमार सिंह, थानाध्यक्ष दोकटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed