{"_id":"61eab46bd11c5328f913708c","slug":"minor-girl-was-taken-to-nashik-and-raped-on-pretext-of-marriage-ballia-police-arrested-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया: शादी का झांसा देकर किशोरी को ले गया नासिक, बंधक बनाकर दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: शादी का झांसा देकर किशोरी को ले गया नासिक, बंधक बनाकर दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
Fri, 21 Jan 2022 06:56 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 21 Jan 2022 06:56 PM IST
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म
- फोटो : Amar Ujala Graphics
बलिया के मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को शादी का झांसा देकर अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध मनियर थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद अपहृता किशोरी के बयान के आधार पर धारा 366 ,376 (3 ) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
विज्ञापन
करीब डेढ़ महीना पूर्व आरोपी ने एक गांव निवासी किशोरी को बहला-फुसलाकर महाराष्ट्र के नासिक लेकर चला गया था। उससे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। डेढ़ महीने बाद वह अपने गांव आया मुड़ियारी गया।
विज्ञापन
मुड़ियारी से वह बांसडीह जा रहा था कि मुखबिर की सूचना पर मनियर पुलिस ने उसे घोघा चट्टी के पास से गिरफ्तार कर लिया। इधर, किशोरी की मेडिकल जांच जिला अस्पताल में हुई। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, आरक्षी अनूप गोंड़, आरक्षी अभिनंदन कुमार यादव, महिला आरक्षी सलमा सिंह शामिल रही।
विज्ञापन
पढ़ेंः बिना अनुमति क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, 11 लोगों पर महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज