फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Minister of State went on foot march to know the problems of villagers, gave instructions

राज्यमंत्री ने पदयात्रा कर जानी ग्रामीणों की समस्याएं, दिए निर्देश

Tue, 22 Dec 2020 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Minister of State went on foot march to know the problems of villagers, gave instructions
सुखपुरा। प्रदेश के राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने मंगलवार की सुबह क्षेत्र के कुर्थिया गांव से अपनी पदयात्रा आरंभ करके शेरवां, आसन, कचबचिया, परानपुर समेत आधा दर्जन गांवों का भ्रमण किया। पदयात्रा के दौरान उन्होंने जनसंपर्क कर लोगों का हाल-चाल जाना एवं सरकार की ओर से चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कुर्थिया गांव में लोगों की समस्याएं भी सुनीं और मौके पर कर्मचारियों से हल निकालने के लिए कहा। लोगों ने बिजली से संबंधित शिकायत अधिक संख्या में की। लोगों का कहना था कि महीनों पहले गिरे विद्युत पोल और तार को आज तक नहीं बदला गया। यही नहीं, फर्जी तरीके से किसानों से अवैध वसूली की जा रही है। जेई कभी भी समस्या देखने क्षेत्रों में नहीं आते। इस पर मंत्री ने जेई को तलब किया। उनसे उनके अधिकार क्षेत्र वाले गांव के बारे में पूछा तो वह स्पष्ट उत्तर नहीं दे सके। इस पर मंत्री ने अधीक्षण अभियंता से फोन पर बातकर जेई को प्रशिक्षित करने और कार्य शैली में बदलाव लाने को कहा। उन्होंने गांव के ग्राम पंचायत अधिकारी और एडीओ पंचायत को गांव में बने शौचालय की जानकारी ली और दोनों अधिकारियों को हिदायत दी कि गांव में ऐसा कोई घर न बचे कि जिस घर में शौचालय न हो। चाहे वह घर पक्का हो या कच्चा हो। गांव में राशन कार्ड, आवास की समस्याओं को गंभीरता से लेकर संबंधित विभाग को जानकारी देते हुए मुझे भी अवगत कराएंगे। इसके बाद क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगो को ग्रामीणों ने कहा कि कोई समस्या नहीं है और न कोई शिकायत है। इस पर मंत्री ने लगन से कार्य करने की बात कही। इस मौके पर गड़वार ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी, विजय गुप्ता, देवेंद्र गिरी, राकेश चौबे, वृजनाथ सिंह, टुनटुन उपाध्याय, प्रमोद सिंह, अजय वर्मा, मदन राजभर, पिंटू पाठक, डा. सियाराम सिंह, बड़क सिंह, पूण्यदेव उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed