फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Milk powder worth Rs 22,000 seized

Ballia News: 22 हजार रुपये का मिल्क पाउडर सीज

Sun, 27 Apr 2025 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Milk powder worth Rs 22,000 seized
बलिया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय के नेतृत्व में शहर के जगदीशपुर से 22 हजार रुपये का 58 किग्रा स्कम्ड मिल्क पाउडर एवं 1350 रुपये का 15 किग्रा स्टार्च सीज कर दिया। टीम ने सीज खाद्य पदार्थ को खाद्य कारोबार कर्ता के अभिरक्षा में सुरक्षित रख दिया और बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा जगदीशपुर स्थित पनीर निर्माण प्रतिष्ठान न्यू पंकज डेयरी से पनीर का चार नमूना लिया। जिसमें पनीर के दो, स्कीम्ड मिल्क पाउडर के एक और स्टार्च का एक समेत चार नमूना शामिल है। टीम का नेतृत्व कर रहे मुख्य खाद्य सुरखा अधिकारी डीके राय ने बताया कि सूचना के आधार यह कार्यवाही की गई है,जो आगे भी जारी रहेगी। बताया कि रंगीन मिठाई, पनीर/ खोवा का जनपद में नियमित रूप से नमूना संग्रहण का कार्य छह मई तक किया जाएगा। टीम में आजमगढ़ के खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोविन्द यादव व मऊ जिले के विजय प्रकाश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed