{"_id":"61018d1d8ebc3e58375c4129","slug":"middle-aged-dead-body-found-in-canal-of-lohta-village-ballia-news-vns602995231","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहटा गांव के नहर में मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहटा गांव के नहर में मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के लोहटा गांव के पास बुधवार को नहर में एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर फेंका हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह काला टीशर्ट और जींस पहना हुआ था। उसके गले में कटे होने का निशान है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस मृत व्यक्ति की पहचान में जुटी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की हत्या कर उसका शव नहर में फेंक दिया गया।
कीड़ीहरापुर मालीपुर नहर के बीच लोहटा गांव के पास नहर में किनारे की तरफ हत्या कर एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला था। बुधवार की दोपहर में शव को देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच नहर से शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त करवाई गई, लेकिन कोई पहचान न सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए जिले पर भेज दिया।
विज्ञापन
एसएचओ योगेश यादव ने बताया कि नहर में शव मिला है। उसके गर्दन पर कटे होने का निशान पाया गया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।