फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Meritorious High School and Intermediate Cheers after receiving the tablet

टैबलेट पाकर चहके हाईस्कूल व इंटर के मेधावी

Mon, 27 Dec 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Meritorious High School and Intermediate Cheers after receiving the tablet
बलिया। शासन के निर्देश पर यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट 2020 के कुल 24 मेधावियों को सोमवार को टैबलेट का वितरण जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में किया गया। इन मेधावियों को बतौर प्रोत्साहन 21 हजार की धनराशि भी उनके खाते में भेजी जाएगी। इसके लिए शासन से 5.04 लाख की धनराशि विभाग को प्राप्त हो चुकी है और खाते में भेजने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की ओर से यूपी बोर्ड 2020 के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को टैबलेट व प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की थी। जिले के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 12-12 मेधावियों का चयन किया गया था। शनिवार को शासन ने मेधावियों के लिए प्रोत्साहन राशि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को उपलब्ध कराते हुए टैबलेट भी उपलब्ध करा दिया। यह भी निर्देश था कि सोमवार को मेधावियों को हर हाल में वितरण कराया जाए। इसके क्रम में सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में ही वितरण समारोह का आयोजन किया गया। टैबलेट पाने वाले छात्र-छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान रहा।
विज्ञापन

---------------------
इन छात्रों को मिले टैबलेट
- हाईस्कूल के मेधावी: श्वेता, विवेक कुमार मौर्या, संजना कुमारी, मधुबाला वर्मा, आयुष कुमार चतुर्वेदी, प्रेम प्रकाश राजभर, विश्वजीत यादव, सुनीता राय, मेराज अंसारी, धनंजय कुमार यादव, जाहिद आलम व पूजा यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंटर के मेधावी: गौरव तिवारी, पूनम, अंकिता, कृष्णानंद पटेल, समीक्षा सिंह, प्रीति सिंह, गुड़िया, कृति सिंह, अंकुश कुमार गुप्ता, पिंकी प्रजापति व सचिन यादव

----------------------------
वर्तमान में इंटरनेट का युग चल रहा है पढ़ाई के लिए इंटरनेट का सहारा लिया जाता है। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह टेबलेट नहीं ले पा रहा है। सरकार ने टैबलेट दिया, अब पढ़ाई और अच्छी तरह से कर सकेंगे। सरकार का यह कार्य सराहनीय है।
- जाहिद आलम
बहुत खुशी हुई जब मुझे बताया गया कि टैबलेट मिलेगा। सरकार का यह कदम सराहनीय है। टैबलेट से अब पढ़ाई और बेहतर तरीके से कर सकेंगे।
- सुनीता राय
सरकार की ओर से टैबलेट उपलब्ध कराना एक बड़ा कदम है। इससे आगे की पढ़ाई और बेहतर तरीके से कर सकेंगे।
- संजना कुमारी
टैबलेट मिलने से बहुत खुशी हुई। अब आगे की पढ़ाई करना और आसान हो जाएगा। सरकार का यह कार्य सराहनीय है।
- गौरव तिवारी, कक्षा 12
सरकार ने टैबलेट देकर बहुत अच्छा कार्य किया है। अब इंटरनेट से पढ़ाई करना आसान हो जाएगा। आगे की पढ़ाई में टेबलेट बहुत काम आएगा।
- प्रीति सिंह, कक्षा 12
टैबलेट मिलने से बहुत खुशी मिली। अब आगे की पढ़ाई और ही अच्छे से कर सकेंगे। सरकार ने यह बहुत अच्छा काम किया है।
- अंकिता, कक्षा 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed