फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Memorandum submitted to SDM to keep the rail gate running

Ballia News: रेल फाटक चालू रखने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 03 Jan 2023 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to SDM to keep the rail gate running
बेल्थरारोड। नगर पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने उपजिलाधिकारी दीपशिखा सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन के पास डीएवी ढाला के रेल फाटक का संचालन पूर्व की भांति जारी रखने की मांग की। इसके साथ ही जनहित से जुड़े रेल फाटक को पूर्व की भांति चालू रखने के लिए आंदोलन की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

निवर्तमान चेयरमैन गुप्त ने एसडीएम को अवगत कराया कि डीएवी ढाला के फाटक को बंद करने का रेल अधिकारियों का निर्णय सर्वथा अनुचित है। इस फाटक के रास्ते से होकर डीएवी इंटर कॉलेज के साढ़े तीन हजार छात्र-छात्राएं प्रतिदिन विद्यालय में अध्ययन के लिए आते-जाते हैं। नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ की पूरी आबादी रेल लाइन के उस पार बसी है।
विज्ञापन

इस वार्ड का मुख्य नगर से जुड़ाव इसी रेल फाटक मार्ग से होता है। फाटक को बंद करने से वार्ड नंबर आठ पूरी तरह नगर से अलग-थलग हो जाएगा। वहीं, समीप के तरछापार समेत दर्जनों ग्रामों के लोग इसी फाटक के रास्ते से होकर गंतव्य की ओर आते-जाते हैं। ऐसे में जनहित से जुड़े हुए रेल फाटक को यथावत बनाए रखना जरूरी है। एसडीएम ने जनभावना के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस मांग के समर्थन में सैकड़ों ग्रामीणों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed