फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   meeting

मार्ग की मरम्मत भी होगी, रैन बसेरा भी बनेगा

Thu, 24 Dec 2020 06:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
meeting
ेफना विधान सभा क्षेत्र पकड़ी गांव स्थित काली मंदिर परिसर में चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनते र? - फोटो : BALLIA
बलिया। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी ने बुधवार को विधान सभा फेफना के विभिन्न गांवों में पदयात्रा कर लोगों की समस्याएं सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। पकड़ी गांव स्थित काली धाम मंदिर में मंत्री ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में लोगों ने मंदिर के लिए स्थाई संपर्क मार्ग बनाने, मंदिर परिसर में प्रत्येक शनिवार को आने वाले भक्तों की सुरक्षा के लिहाज से दो पुलिस कर्मियों की तैनाती करने तथा परिसर की साफ-सफाई के सफाई कर्मियों की नियुक्ति की मांग के साथ ही साथ दूरदराज से आने वाले भक्तों के लिए रैन बसेरा बनवाने की मांग की। मंत्री ने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य रुप से भरत सिंह, सुदर्शन पासवान, राजकुमार सिंह, गंगा चौधरी, विनोद कुमार, हरिकिशुन राजभर, विशाल मौर्या, शुभनारायण, मनोज, धीरज कुमार, सुरेंद्र, रघुनाथ, उपेंद्र, सुरेंद्र कुमार, मुन्ना, राधाकिशुन, रामनाथ यादव, बच्चालाल गोंड, बैजनाथ गोड़, श्रीमन गोंड, नंदलाल रावत, शनि कुमार गोंड, प्रेम उपाध्याय, पंचानंद, सुनील कुमार यादव, मनीष ऊर्फ धुरा, सुभाष राम, राहुल तिवारी, श्रीकांतराम, बिहारी भारती आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed