फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Medical college will be named after Chittu Pandey in ballia Finance Minister issued letter

UP: चित्तू पांडेय के नाम से बनेगा मेडिकल कॉलेज..., इस जिले को मिली 4.05 एकड़ जमीन; वित्तमंत्री ने भेजा पत्र

Mon, 10 Mar 2025 09:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 10 Mar 2025 09:59 PM IST
सार

यूपी के बलिया को जल्द ही मेडिकल काॅलेज बनने वाला है। इसकी घोषणा सदन में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने की है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चित्तू पांडेय की प्रतिमा भी लगाई जाएगी।

विज्ञापन
Medical college will be named after Chittu Pandey in ballia Finance Minister issued letter
वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पत्र जारी किया है। - फोटो : ANI

विस्तार

Medical College in Ballia: बलिया में मेडिकल काॅलेज की स्थापना के लिए भूमि का निःशुल्क हस्तांतरण किए जाने के संबंध में वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पत्र जारी किया है। मेडिकल कॉलेज का नाम जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शेर-ए बलिया चित्तू पांडेय के नाम पर होगा। इससे जिले के लोगों में खुशी है।

विज्ञापन


मेडिकल काॅलेज की स्थापना के लिए जिला कारागार की 14.05 एकड़ भूमि चिकित्सा शिक्षा विभाग को निःशुल्क हस्तांरित की गई है। मेडिकल काॅलेज में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व चित्तू पांडेय की प्रतिमा स्थापित करते हुए मेडिकल काॅलेज का नामकरण उनके नाम पर किया जाएगा।

विज्ञापन

Medical college will be named after Chittu Pandey in ballia Finance Minister issued letter
मंत्री दयाशंकर सिंह। - फोटो : ANI

मेडिकल काॅलेज के लिए जमीन स्थानांतरित कर सरकार ने किया बड़ा काम : परिवहन मंत्री
प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मेडिकल काॅलेज के लिए भूमि स्थानांतरित करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को कैबिनेट बैठक में जिला जेल की 14 एकड़ जमीन में से 12 एकड़ मेडिकल कॉलेज एवं 2 एकड़ जमीन महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चित्तू पांडेय व अन्य बलिदानियों को समर्पित स्मारक के लिए स्थानांतरित होने का प्रस्ताव पास कर सरकार ने सराहनीय कार्य किया है।

अब जनपद के लोगों का मेडिकल काॅलेज का सपना जल्द साकार होगा। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना साधुवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि अब मेडिकल काॅलेज के शिलान्यास का प्रयास होगा। भूमि पूजन मुख्यमंत्री से कराने का प्रयास होगा। 

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास यही था कि मेडिकल कॉलेज पीपीपी मॉडल पर न बनकर सरकारी बने। जिसे शासन ने स्वीकार कर काफी बड़ा काम किया है। सरकारी मेडिकल काॅलेज बनने से लोगों को काफी सहूलियत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed