{"_id":"38300e77d4cea4c183b55ce6701a4716","slug":"mdm-scheme-was-introduced-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीएम योजना की हुई शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीएम योजना की हुई शुरुआत
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
Updated Wed, 06 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के खोरीपाकड़ ग्रामसभा केे प्राथमिक विद्यालय
विज्ञापन
नंबर एक और दो तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय पर ग्राम प्रधान उर्मिला राय के
प्रतिनिधि सुनील राय ने छात्रों को पूड़ी-खीर खिलाकर एमडीएम योजना का
शुभारंभ किया।
इस दौरान ग्राम प्रधान ने बच्चों के बैठने के लिए टाट पट्टी खरीदने के लिए पांच हजार रुपये की सहायता राशि दी।सुनील राय ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई का पैटर्न पहले की अपेक्षा बहुत बदला है। कहा कि बच्चों के स्वच्छ पेयजल के लिए विद्यालय में आरओ की व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों के एमडीएम में किसी प्रकार की कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी क्रम में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों पर एमडीएम की शुरुआत की गई।
हल्दी संवाददाता : शिक्षा क्षेत्र के बेलहरी के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय कठहीं में बच्चों को ग्राम प्रधान श्रीमती इंदु़ उपाध्याय ने खीर पूड़ी खिलाकर एमडीएम का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक लल्लन मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद उपाध्याय आदि ने सहभागिता की।
इसी क्रम में भरसौता प्राथमिक विद्यालय पर ग्राम प्रधान रामेश्वर प्रसाद ने खीर पूड़ी खिलाकर एमडीएम का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक श्रीमती आशा देवी आदि मौजूद रहे।