फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   mausam me lagayi jayad ki kheti ko nazar

मौसम में लगाई जायद की खेती को नजर

Fri, 20 May 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 20 May 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
mausam me lagayi jayad ki kheti ko nazar
फसल - फोटो : अमर उजाला
गड़वार ब्लॉक के रतसर क्षेत्र में तूर्तीपार पंप कैनाल से आने वाले पानी से खेतों की सिंचाई होती है। लेकिन पंप कैनाल द्वारा पानी नहीं छोड़े जाने  के कारण नहरें सूख चुकीं हैं। ऐसे में करीब तीन हजार एकड़ में फैली सब्जी (जायद) की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


जिसकी आर्थिक स्थिति मजबूत है  वह किसी तरह निजी ट्यूबेलों से खेतों की सिंचाई कर रहे हैं जो काफी महंगा  पड़ रहा है। ऐसे में गरीब किसान अपने खेतों को सूखते देख काफी दुखी हैं। उसपर तुर्रा ये कि अधिकारी मानने को तैयार नहीं है कि किसानों को बड़ा नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन



रतसर क्षेत्र के खेतों की सिंचाई तुर्तीपार पंप कैनाल से नहरों में छोड़े गए पानी से होती है। लेकिन गर्मी के दिनों में तूर्तीपार स्थित पंप कैनाल से  नहरों में पानी नहीं छोड़ा जा रही है। जिससे किसानों द्वारा बोई गई जायद की  फसलें सूखने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खेतों में लगी सब्जी सहित अन्य जायद की फसलों को  सूखते देख किसान काफी परेशान हैं। किसानों ने विभागीय अधिकारियों का ध्यान  आकृष्ट कराते हुए रतसर क्षेत्र के की नहरों में पानी छोडने की मांग की है।  लगभग चार सौ की  संख्या में सब्जी की खेती करने वाले किसान अपनी आंख के सामने पानी के अभाव  में फसलों को बर्बाद होते देख काफी दुखी रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed