फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   mausam ke utar chadhav se kisan pareshan

मौसम के उतार-चढ़ाव से किसान परेशान

Fri, 10 Feb 2017 08:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 10 Feb 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
mausam ke utar chadhav se kisan pareshan
मौसम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मौसम के उतार-चढ़ाव से किसान परेशान हैं। पछुवा हवा के साथ ही लाही के प्रकोप से रबी की फसलें प्रभावित हो रही हैं। खासकर तिलहनी व दलहनी फसलों के सूखने का डर बना हुआ है। पिछले कई दिनों से बह रही पछुवा हवा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच मौसम में बदलाव के कारण लाही का प्रकोप भी हो गया है।
विज्ञापन


किसानों की मानें तो लाही का सबसे अधिक असर तिलहनी फसलें सरसाें व राई के अलावा दलहनी के मसूर, चना, मटर आदि पर होता है। माघ महीने में ही दलहनी, तिलहनी के अलावा गेहूं की फसलों में भी दाने लगते व पुष्ट होते हैं। ऐसे में लाही के प्रकोप से तिलहनी व दलहनों फसलों को नुकसान होने का भय रहता है।
विज्ञापन


किसानों के अनुसार लाही का प्रकोप होने के बाद दाने पुष्ट नहीं हो पाते हैं। दलहनी फसलों की बोआई के बाद सिंचाई नहीं की जाती है ऐसे में पिछले कई दिनों से बह रही पछुवा से खेतों में नमी कम होने से फसलों के सूखने की संभावना रहती है। सूखा व बाढ़ के बाद लाही व पछुवा के चलते किसानों की चिंता बढ़ गयी है। हालांकि लाही से फसलों के बचाव को  किसानों की ओर से फसलों पर छिड़काव किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed