{"_id":"587f7d7d4f1c1b2231efe8d2","slug":"mausam-hua-khusgawar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम हुआ खुशगवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम हुआ खुशगवार
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Wed, 18 Jan 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले करीब दस दिनों से चल रही सर्द हवाओं का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। बुधवार को सुबह ही मौसम खुशगवार रहा। जिससे गलन भरी ठंड से लोगों को राहत मिली ही, किसानों के चेहरों पर भी प्रसन्नता नजर आ रही थी। बुधवार को न्यूनतम तापमान जहां 10 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं अधिकतम तापमान भी बढ़कर 23 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
मौसम साफ होने से सुबह करीब सात बजे ही सूर्य के दर्शन हुए। पिछले 15 दिनों से बंद चल रहे विद्यालय भी खुल गए थे। सुबह अपने निर्धारित समय पर बच्चे स्कूल के लिए घरों से निकले। ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर कक्षा आठवीं तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालय सुबह 10 से 03 बजे तक कर दिए गए हैं।
ठंड कम होने से बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है। उधर, गलन और सर्द हवा का दौर थमने से किसानों के चेहरे पर खुशी देखी गई। किसानों का कहना है कि यदि कुछ दिन और सर्द हवाएं चलती तो निश्चित ही उनकी फसल को नुकसान हो जाता। पटना मौसम विभाग के अनुसार, मौसम साफ होने से ठंड से लोगों को राहत मिलेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से ही मैदानी इलाकों में गलन बढ़ गई थी। अगले दो तीन दिनों तक मौसम साफ रहेगा जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलेगी।