फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mathura's white building stings in the chest by becoming a prong: Anand

मथुरा की सफेद इमारत शूल बन कर सीने में चुभती है: आनंद

Tue, 07 Dec 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mathura's white building stings in the chest by becoming a prong: Anand
बलिया। प्रदेश के संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि मुस्लिम समाज को आगे आकर मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में स्थित सफेद भवन को हिंदुओं को सौंप देना चाहिए। मथुरा का पूरा परिसर कृष्ण जन्मस्थान का ही है।
विज्ञापन

मंत्री ने सोमवार रात्रि जिला मुख्यालय स्थित अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि मथुरा के मंदिर में सफेद इमारत हिंदुओं के सीने में शूल की तरह चुभती है। मथुरा में किसी और का कोई स्थान नहीं रहेगा। अयोध्या में न्यायालय ने न्याय दे दिया है। मथुरा में भी भव्य मंदिर बनेगा ऐसा समय आने वाला है। दुनिया की कोई ताकत इसे रोक नहीं पाएगी।
विज्ञापन

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के सनातन धर्म अपनाने को घर वापसी करार देते हुए कहा कि सभी मुसलमानों को वसीम रिजवी का अनुकरण करते हुए घर वापसी कर लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉक्टर राम मनोहर लोहिया ने कहा था कि भारत के मुसलमानों को यह मानना पड़ेगा कि राम व कृष्ण उनके पूर्वज थे व बाबर, अकबर व औरंगजेब आक्रमणकारी थे। उन्होंने कहा कि देश में रहने वाले सभी मुस्लिम कन्वर्टेड हैं। हम तो चाहेंगे कि सभी को घर वापसी कर लेनी चाहिए। उन्होंने सपा को हिंदू विरोधी पार्टी बताते हुए कहा कि निहत्थे कारसेवकों पर गोलियां चलाकर खुशी मनाने वाले मुलायम और अखिलेश हिंदू विरोधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed