{"_id":"61eaef04cef7013a635f9129","slug":"masks-sanitizers-also-in-the-expenditure-list-of-candidates-ballia-news-vns634809341","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों के खर्च लिस्ट में मास्क, सैनिटाइजर भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों के खर्च लिस्ट में मास्क, सैनिटाइजर भी
विज्ञापन
चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा तय कर दी गई है। सामानों के दर भी तय है। अब इन्हीं दरों से प्रत्याशियों को चुनावी खर्च का हिसाब देना होगा। इसका पूरा हिसाब रखा जाएगा। प्रत्याशियों को अपना व्यय रजिस्टर मांगने पर पेश करना होगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रत्याशियों के नामांकन के साथ ही ये खर्च उनके नाम से जुड़ने लगेंगे। इस बार कोरोना से बचाव के लिए जरूरी मास्क, सैनिटाइजर, फेसशील्ड पर आने वाले खर्च भी उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल किए गए हैं। चुनाव के दौरान पूड़ी-सब्जी खिलाने पर 50 रुपये तो चाय समोसा खिलाने पर 10 रुपये। एक फेस मास्क तीन लेयर का रेट दो रुपये, सैनिटाइजर 100 एमएल 18 रुपये, 500 एमएल 67 रुपये, 5000 एमएल 600 रुपये तय किया गया है। जीएशटी अतिरिक्त होगा। फेस शील्ड की कीमत 30 रुपये, दस्ताने प्लास्टिक पन्नी के लिए 60 पैसे और दस्ताने रबर (सर्जिकल) के 6 रुपये तथा थर्मल स्कैनर की दर 973 रुपये तय की गई है। पीपीई किट 300 रुपये प्रति नग तय किया गया है।
चुनावी खर्च पर उठने लगे सवाल
कोरोना संक्रमण के दौर में चुनाव आयोग द्वारा मास्क, सैनिटाइजर, फेसशील्ड और पीपीई किट को चुनावी खर्च में शामिल करने पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारों का कहना है कि चुनावी खर्च में मास्क और सैनिटाइजर को शामिल करने से राजनीतिक दलों के नेता, कार्यकर्ता और प्रत्याशी इनका इस्तेमाल करने से बचेंगे, जिससे संक्रमण के प्रसार का खतरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
प्रमुख सामग्री तय मूल्य
एसी होटल 2000 रुपये प्रति दिन
लॉज 500 रुपये प्रति दिन
साधारण होटल 1000 रुपये प्रति दिन
मोटर साइकिल 300 रुपये प्रतिदिन ईंधन सहित
गेंदे की फूल की माला 30 रुपये प्रति मीटर
छोटी टोपी 20 रुपये
पानी जार 20 लीटर बोतल 20 रुपये प्रति जार
लड्डू 200 रुपये प्रति किग्रा
जीप डीआई भाड़ा 1000 रुपये प्रतिदिन ईंधन रहित
क्लासिक कार एसी 1500 रुपये प्रतिदिन ईंधन रहित
सूमो, बोलेरो, इंडिका एसी 1800 रुपये प्रतिदिन ईंधन रहित
फार्चूनर, एंडीवर, इनोवा एसी 4000 रुपये प्रतिदिन ईंधन रहित