फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Martyrs remembered; the area echoed with chants of "Bharat Mata Ki Jai."

Ballia News: बलिदानियों काे किया याद, भारत माता की जय के नारों से गूंजा इलाका

Sat, 15 Aug 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Martyrs remembered; the area echoed with chants of "Bharat Mata Ki Jai."
बैरिया कस्बा में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा नेता सीबी मिश्र साथ में अन्य।संवाद
बलिया। जिले में शुक्रवार को भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। जगह-जगह जोश के साथ युवाओं ने भारत माता के जयकारे लगाए, तिरंगा जुलूस निकाला।
विज्ञापन

जयप्रकाश नगर में जयप्रकाश नारायण स्मारक प्रतिष्ठान (जेपी ट्रस्ट) की तरफ से संचालित जयप्रभा चंद्रशेखर महाविद्यालय, जयप्रकाश ग्रामीण प्रौद्योगिकी केंद्र और आचार्य नरेंद्र देव बाल विद्या मंदिर के कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
जेपी ट्रस्ट के व्यवस्थापक अशोक कुमार सिंह, समाजसेवी एवं भाजपा नेता सूर्यभान सिंह, प्राचार्य चंदन कुमार, प्रधानाध्यापक पंकज कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह, सुरेश साह, प्रेमचंद्र शर्मा, रजनीकांत प्रसाद, राहुल, सुधीर, नीरज, संदीप, सोनू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

बैरिया, उधर बैरिया में भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रबदन मिश्र के नेतृत्व में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा के नेता, कार्यकर्ता व स्थानीय लोग शामिल हुए। तिरंगा यात्रा बैरिया त्रिमुहानी पर द्वाबा के मालवीय दिवंगत मैनेजर सिंह के मूर्ति के माल्यार्पण के साथ शुरू हुई। बैरिया शहीद स्मारक पर माल्यार्पण के साथ संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, जयप्रकाश साहू, ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर मधु सिंह, पदुम गुप्त व प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। भाजपा की महिला कार्यकर्ता लीलावती देवी, अमृता मिश्र, गरिमा सिंह, लालमुनि वर्मा आदि ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुशील पांडेय ने तिरंगा यात्रा में शामिल समस्त कार्यकर्ताओं व आमलोगों के प्रति आभार जताया।
रसड़ा में मथुरा पीजी कॉलेज में ‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. धनंजय सिंह ने किया। रैली महाविद्यालय परिसर से निकलकर भगत सिंह चौराहा होते हुए रसड़ा बाजार पहुंची और वापस महाविद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई।

एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. सुरेश कुमार यादव, कार्यक्रम संयोजक प्रो. बब्बन राम, सह-संयोजक डॉ. सुरेश कुमार मिश्र, डॉ. विजय कुमार चौबे, डॉ. मनोज पांडेय, डॉ. स्वाति सिंह विसेन, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. शरद पवार सहित शिक्षक, कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed