फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Married woman hangs herself in ballia

Ballia News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, भोजन के बाद कमरे में गया पति, उड़े होश; दोनों में हुआ था विवाद

Wed, 08 May 2024 08:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 08 May 2024 08:35 PM IST
सार

Ballia News: परिजन रमा को जिला चिकित्सालय ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। परिजनों ने घटना से लड़की के पिता को अवगत करा दिया है।

विज्ञापन
Married woman hangs herself in ballia
रमा सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के पकड़ी थाना क्षेत्र के जगदरा में बीती रात एक नव विवाहिता ने फंदा लगा लिया। परिजन जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उधर, मामला संदिग्ध देख इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जगदरा (पूरा दुलार राय) निवासी लक्की सिंह पुत्र सत्येंद्र की शादी बीते दिसंबर माह में गाजियाबाद के तिलखुआ निवासी रमा सिंह पुत्री अतुल कुमार के साथ हुई थी। लक्की और रमा ने प्रेम विवाह किया था। दंपती गाजियाबाद में ही रहते थे। बीते दिनों लक्की के बाबा की मौत हो गई थी। जिनके श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए लक्की अपनी पत्नी के साथ आया था।
विज्ञापन


सोमवार को बरसी का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। परिजनों ने समझा कर मामला शांत करा दिया। रात में भोजन करने के बाद सभी अपने अपने कमरे में सोने चले गए। जबकि लक्की बाहर परिजनों से बातचीत कर रहा था। रात करीब 11:30 पर जब वह कमरे में पहुंचा तो रमा दुपट्टे को फंदा बनाकर पंखे के हुक से लटकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर कोतवाल संजय सिंह का कहना है कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed