फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Married woman dies, FIR against in-laws

Ballia News: विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर एफआईआर

Sat, 21 Jun 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies, FIR against in-laws
मनियर। कोटंवा गांव में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत हो गई। मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए ननद, दो जेठानियों एवं पति पर दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया। विवाहिता के नाना की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सपना (22) पुत्री संतोष चौहान निवासी काजीपुर थाना सिकंदरपुर की शादी दो मार्च को कोटवां गांव निवासी नरेंद्र चौहान पुत्र हरिहर चौहान निवासी कोटवां के साथ हुई थी। नाना बब्बन चौहान निवासी नवादा थाना गड़वार ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि अपनी क्षमता के अनुसार शादी के समय दहेज दिया गया था। फिर भी सपना से बाइक और तीन लाख नकद की मांग कर रहे थे। न देने पर उसकी हत्या कर दी। शव को फंदे पर लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

विवाहिता को जहर देकर हत्या का आरोप : बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के मिढ्ढा गांव में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता की मौत हो गई। मायका वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मिढ्ढा गांव निवासी पंकज तुरहा की शादी 2023 में उभांव थाना क्षेत्र में बबिता से हुई भी। दोनों की एक वर्ष की बच्ची है। घटना की सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मायकावालों ने पति व ससुरालवालों पर बेटी को प्रताड़ित कर जहर खिलाकर हत्या का आरोप लगाया। थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिकायत पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed