फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Marks improvement exam will be held at six centers from today

आज से छह केंद्रों पर होगी अंक सुधार परीक्षा

Fri, 17 Sep 2021 09:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Marks improvement exam will be held at six centers from today
भले ही प्रदेश की सरकार ने अतिवृष्टि की संभावना के चलते राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों को दो दिनों के लिए बंद कर दिया है, लेकिन इस बीच शनिवार से होने वाली माध्यमिक शिक्षा परिषद की अंक सुधार परीक्षा पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। जिले की छह तहसीलों में बनें छह परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समयानुसार परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां विभाग की ओर से कर ली गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ब्रजेश मिश्र ने बताया कि अंक सुधार परीक्षा शनिवार से कराई जाएगी। प्रदेश के कई क्षेत्रों में अतिवृष्टि के दृष्टिगत 17 व 18 सितंबर को स्कूल-कॉलेजों सहित सभी शिक्षण संस्थानों को मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में बंद रहेंगे, लेकिन जिले के जिन विद्यालयों में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की अंक सुधार के लिए बोर्ड परीक्षा के परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा यथावत संचालित की जाएगी। अंक सुधार परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 सितंबर से प्रारंभ होगी। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह तक चलेगी।
विज्ञापन

सुबह आठ और शाम को दो बजे से होगी परीक्षा
डीआईओएस ने बताया कि कक्षा 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके मुताबिक 18 सितंबर से शुरू होने वाली पूरक परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 8 बजे से 10:15 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 4:15 बजे तक होंगी। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रो पर सीटिंग प्लान आदि लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

723 विद्यार्थी देंगे परीक्ष, सुरक्षा चौकस
जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर 723 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सभी ने अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन किया है। 18 सितंबर से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए केंद्रों पर चाकचौबंद व्यवस्था होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक इंस्पेक्टर, एक सब इंस्पेक्टर, चार हेड कांस्टेबल, 10 सिपाही, दो महिला सिपाही तैनात रहेंगे। इसके अलावा राजकीय बालिका इंटर कालेज में सुरक्षा के मद्देनजर सशस्त्र सुरक्षा बल तैनात किए गए है। वहीं पेपर ले जाने वाले मजिस्ट्रेट के साथ एक दारोगा व दो सिपाही तैनात किए गए है।परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट परीक्षार्थियों को परीक्षा देने का मौका दिया गया। हाईस्कूल में 282 जबकि इंटर में 441 परीक्षार्थियों ने अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed