फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Markets decked out with silver rakhis

Ballia News: सजा चांदी की राखियों का बाजार, पिछले से 60 फीसदी कम हुई डिमांड

Wed, 26 Aug 2026 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Markets decked out with silver rakhis
नगर के एक आभूषण की दुकान पर चांदी के रा​खियों की खरीदारी करते लोग।संवाद
बलिया। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही बाजार गुलजार हो गए है लेकिन स्वर्ण-आभूषण की दुकानों पर ग्राहक कम पहुंच रहे हैं। इससे बाजार में मंदी छाई हुई है। बाजार में चांदी की राखियां सज गईं हैं। अगर आप चांदी की राखी लेने का विचार कर रहे हैं तो प्रतिष्ठित और भरोसेमंद सराफा कारोबारी से ही इसकी खरीदारी करें। असली चांदी से बनीं राखियां हॉलमार्क से लैस हैं, जिनकी शुद्धता की गारंटी दी जा रही है। इनकी कीमत 600 रुपये से लेकर 8000 रुपये तक है। चांदी के साथ ही बाजार में गिलट की राखियां भी आ रही हैं।
विज्ञापन

इनकी डिजाइन भी बेहद आकर्षक है। गिलट की राखियों की कोई गारंटी नहीं होती है। इनकी वापसी भी नहीं होती है। गिलट एक मिश्रित धातु है। इसको जर्मन सिल्वर भी कहते हैं। इसे पीतल और तांबे पर चांदी की पॉलिश कर बनाया जाता है। आभूषण व्यापारी राहुल सराफ ने बताया कि चांदी की कीमत 2.5 लाख रुपये किग्रा हो गया है। पिछले साल अब तक 400 पीस चांदी की राखी बेच चुके थे। इस साल अभी तक केवल 50-60 पीस राखी बिक्री हुई है। दिन भर में एकाध ही ग्राहक पहुंच रहे हैं। आभूषण व्यापारी प्रेम वर्मा ने बताया कि चांदी की हॉलमार्क वाली राखियां हैं। पिछले साल से करीब 60 प्रतिशत ग्राहक कम आ रहे हैं। बिक्री पूरी तरह से कम हो गए है। सोने की भी राखियां है। जिसकी कीमत 11 से 50 हजार तक रुपये है। सोने की रखी एक ग्राम तक की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed