फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Market opened, crowds gathered, all major roads jammed

Market opened, crowds gathered, all major roads jammed

Mon, 31 Aug 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Market opened, crowds gathered, all major roads jammed
बलिया। शनिवार और रविवार की बंदी के बाद जब सोमवार को को बाजार खुला तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार, बाइक और सवारी वाहन सड़कों पर दौड़ते रहे। सवारी वाहनों के आड़े तिरछे खड़े होने और पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर जाम लगा रहा। जाम से बचने के लिए लोग गलियों से निकलना चाहे तो गलियों में भी जाम लग गया। इस दौरान शहर की लगभग सभी दुकानें भी खुली रहीं और शहर के ट्रैफिक के साथ पुलिसकर्मी भी दोपहर तक जाम से निपटने में जुटे रहे। हाल ये था कि कहीं भी जिले में ऐसा माहौल नहीं दिखा जिससे लगे कि जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या लगभग चार हजार के करीब पहुंचने वाली है और अभी एक सप्ताह पहले तक शहर पूरे एक माह के लॉकडाउन से गुजरा है। बाजार में उमड़ी भीड़ में कई लोग बिना मास्क के नजर आए। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार हुई। शनिवार और रविवार को जिला प्रशासन की कई टीमें शहर में निकली थीं और दुकानदारों के साथ ही बिना मास्क निकले लोगों से भी जमकर जुर्माना की वसूल किया था लेकिन 24 घंटे बाद ही शहर फिर पुराने ढर्रे पर था।
विज्ञापन

स्टेशन से चित्तू पांडेय रोड पर सोमवार को वाहनों की भरमार थी। जाम के कारण किसी को भी आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल रहा था। स्टेशन से चित्तू पांडेय चौराहा की दूरी महज डेढ़ सौ से दो सौ मीटर होगी। इसी दूरी को तय करने में सोमवार को वाहन स्वामियों को आधा से एक घंटे तक का समय लग जा रहा था। ट्रैफिक और पुलिस के जवानों के साथ होमगार्ड और पीआरडी के जवान भी पसीने-पसीने हो गए थे। इस दौरान कहीं भी नहीं लगा कि इस जिले में कोरोना को लेकर लोगों के बीच किसी भी प्रकार का कोई भय हो।
विज्ञापन

चित्तू पांडेय चौराहा से बहेरी मार्ग पर ई रिक्शा वालों के बीच आगे निकलने और सवारियां बैठाने की होड़ के बीच लोग एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में थे। जिसे जिधर जगह मिल रही थी, उधर ही पहिया मोड़ दे रहा था। नतीजा यह रहा कि रोड पर भीषण जाम लग गया और इसे छुड़ाने में ट्रैफिक व पुलिस वालों के पसीने छूट गए। इस दौरान अधिकतर लोग बिना मास्क के नजर आए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हो पा रहा था। बाइक पर पीछे बैठने वाले तो 90 प्रतिशत लोग बिना मास्क के ही दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कासिम चौराहा से चौक रोड पर हाल ये था कि चौक की तरफ से आने वाले वाहन, बिशुनीपुर चौराहा की तरफ से आने वाले और ओवरब्रिज की ओर से आने वाहनों के बीच आगे निकलने की होड़ मची हुई थी। इसके कारण चौराहे पर पूरी तरह से जाम लगा हुआ था और दोपहर में कड़ी धूप के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

टीडी कॉलेज से कुंवर सिंह चौराहा रोड पर दोपहर का समय होने के बाद भी रोड पर वाहनों की संख्या में कोई कमी नहीं दिखी और हाल ये था कि धूप के कारण लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही थी। हाल ये था कि उमस और धूप के कारण लोग बिलबिला रहे थे और जाम के कारण आगे या पीछे जाने में असमर्थ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed