{"_id":"648750f8c1cd8ef48a03c126","slug":"many-ultrasound-pathology-center-sealed-operator-in-custody-ballia-news-c-20-1-249563-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कई अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी सेंटर सील, संचालक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कई अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी सेंटर सील, संचालक हिरासत में
विज्ञापन
बलिया। जनपद में रसड़ा, नगरा सहित कई स्थानों पर सोमवार को टीमों ने छापा मारकर पैथालॉजी केंद्रों की जांच की। कई को सील कर संचालकों को गिरफ्तार किया है। इससे अन्य संचालक जांच केंद्र बंदकर फरार हो गए।
रसड़ा में अवैध रूप से संचालित दो अल्ट्रासाउंड केंद्र को उपजिलाधिकारी सदानंद सरोज एवं क्षेत्राधिकारी मुहम्मद फईम ने सील कर दिया। संचालक को हिरासत में ले लिया। नगर कांपलेक्स में संचालित मारिया अल्ट्रासाउंड एवं भगत सिंह तिराहा स्थित आशा पैथालोजी केंद्र को अभिलेख न दिखाने पर सील कर दिया। वहीं, इनके संचालकों को हिरासत में लिया गया। पानी टंकी रोड में संचालित जनता पैथालाजी केंद्र के संचालक सेंटर खुला छोड़ कर फरार हो गया।
इसके पूर्व बीते सप्ताह बृहस्पहतिवार को उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर इन संचालकों को निर्देश दिया गया था कि कागजात नहीं दिखाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. बीपी यादव, विनोद कुशवाहा सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम थी।
विज्ञापन
नगरा में उपजिलाधिकारी रसडा सदानंद सरोज ने स्वास्थ्य और पुलिस टीम के साथ संचालित हो रहे चार पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड स़ेटरों पर छापा मारा। अधिकारियों के धमकने की भनक लगते ही अधिकतर संचालक सेंटर बंद कर भाग गए। एसडीएम ने रजिस्ट्रेशन फेल होने पर घोसी रोड स्थित एसके पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया। एसडीएम ने बताया कि चार अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा मारा। इसमें दो के रजिस्ट्रेशन सही पाए गए। एक का कागज पुराना था। एसके पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड सेंटर का रजिस्ट्रेशन फेल था। इसलिए सील कर दिया गया। पुलिस ने संचालक को हिरासत में ले लिया। टीम में सीएचसी रसड़ा अधीक्षक आशीष कुशवाहा, थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र रहे।