फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Many farmers leader in custody, many detained

कई किसान नेता हिरासत में, कई रहे नजरबंद

Mon, 18 Oct 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Many farmers leader in custody, many detained
मनियर कस्बा से किसान व भाकपा माले नेताओं को ट्रक में बैठाती पुलिस। संवाद - फोटो : BALLIA
कृषि कानून और लखीमपुर खीरी कांड को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन को लेकर पुलिस पहले से ही अलर्ट पर रही। रेलवे स्टेशनों पर सोमवार की सुबह से ही पुलिस-पीएसी चक्रमण करती रही। इस दौरान आंदोलन को लेकर जहां कई नेताओं को पहले ही नजरबंद कर दिया गया था, वहीं स्टेशन पहुंचने की कोशिश में कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन

रेल रोको अभियान के तहत संयुक्त किसान मोर्चा के अवधेश कुमार वर्मा, शिवाजी, डा. सत्यनारायण, रामजी सिंह, लक्ष्मी सिंह, लालू तिवारी, अवधेश सिंह, बलवन्त यादव रेलवे क्रासिंग की ओर बढ़े तब तक पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले गई। मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि अन्य साथियों को पुलिस प्रशासन ने पहले ही नजरबंद कर रखा है। मीडिया प्रभारी परमात्मानंद राय ने बताया कि सहतवार में 10 लगों ने रेल रोकने के प्रयास में गिरफ्तारी दी। मांग की कि अजय मिश्रा टेनी को मन्त्रिमंडल से हटाया जाए, कृषि कानूनों को वापस लिया जाए, एमएसपी को क़ानूनी रूप दिया जाए।
विज्ञापन

मनियर में माले नेताओं सहित दर्जनों लोगों को पुलिस ने सोमवार को खेजुरी मोड़ से हिरासत में ले लिया। किसान नेता बसंत कुमार को रविवार से ही उनके घर पर नजरबंद रखा। श्रीराम चौधरी, लाल साहब, वशिष्ठ राजभर, भागवत, मुन्नी सिंह, जनार्दन सिंह, श्रीभगवान, राजकिशोर को को हिरासत में लिया गया है। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर एसडीएम, सीओ व कोतवाल जमे रहे। न तो किसान आंदोलनकारी ने रेल रोकने का प्रयास किए, न ही स्टेशन के इर्दगिर्द कोई फटका। बलिया व छपरा की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों को पार कराने के बाद लगभग दो बजे स्टेशन से वापस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहतवार में पुलिस सुबह से ही रेलवे स्टेशन पर जमी रही। किसान नेता लक्ष्मण पाण्डेय, मुन्नू कुंवर आदि पहले से ही नजरबंद थे। 10 की संख्या में पहुंचे किसानों को सहतवार पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ट्रेन जाने के बाद पुन: सभी को छोड़ दिया गया। जीऊत पासवान, लक्ष्मीना देवी, परमात्मा वर्मा, अखिलेश प्रसाद, हरेन्दर राजभर, गीता देवी, बालेश्वर शर्मा झंडा लहरा रहे थे। रेवती में कुल छह नेताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट रखा। बेल्थरारोड में थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्र सदल-बल मौके पर पहुंचे। किसानों को आगे बढ़ने से रोक दिया। उपजिलाधिकारी सर्वेश कुमार, उभांव थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्र, चौकी प्रभारी सूरज सिंह के अलावा रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। अखिलेश यादव, गया प्रसाद, जानिसार अख्तर, ओमप्रकाश गुप्त, चंद्रभान, बाबूराम आदि ने उपजिलाधिकारी सर्वेश कुमार को ज्ञापन सौंप अनाज का भंडारण, डीजल पेट्रोल की कीमतों में कमी करने की मांग की। रसड़ा में संयुक्त किसान मोर्चा के जिला प्रभारी राघवेंद्र कुमार को पुलिस में हिरासत में ले लिया। राघवेंद्र कुमार की हिरासत में लेने पर छात्र संगठन एवं सपा नेताओं ने पुरजोर विरोध प्रकट किया। पूर्व अध्यक्ष संजय भारती,सदानंद गौतम, छोटेलाल राजभर ने सरकार की दमनकारी नीति पर आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed