{"_id":"62683491c5920272a36db293","slug":"many-ashes-in-the-fire-the-death-of-the-child-ballia-news-vns650348331","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगलगी में कई मड़हे राख, बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगलगी में कई मड़हे राख, बालक की मौत
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के चांददीयर पंचायत के यादव नगर में मंगलवार की दोपहर आग लगने से कई लोगों के मड़हे जल गए। मड़हे में सो रहा पांच वर्षीय बालक भी आग की चपेट में आने से मौत के गाल में समा गया।
बस्ती में दोपहर की समय अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी बस्ती में फैल गई। दर्जन भर से अधिक लोगों के मड़हे जलने लगे। रामजी यादव का पांच वर्षीय पुत्र धुरंधर यादव जिस मड़हे में सो रहा था, वह भी आग के चपेट में आ गया। रामजी व उनकी पत्नी राजकुमारी देवी (35), पुत्री उर्मिला कुमारी (17) उसे बचाने का प्रयास करने लगे। लेकिन धुरंधर को नहीं बचा सके। परिवार के लोग भी आग के चपेट में आकर झुलस गए। साथ ही मनोज यादव (27), राजकिशोर यादव (30) भी आग की लपेटों से झुलस गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया।
उधर, पड़ोसी गांव शिवन टोला के रामकुमार यादव मधु अपना ट्रैक्टर लेकर किसानों के फसलों की मड़ाई कर रहे थे कि आग लग गई और ट्रैक्टर व थ्रेसर जल गया। मौके पर उपजिलाधिकारी बैरिया राहुल यादव, क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार मिश्रा, एसएचओ शिवशंकर सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल मोती लाल गुप्ता, प्रधान विनोद यादव आदि रहे।