फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mandap worship, urn installation and turmeric ceremony

मंडप पूजन, कलश स्थापना और हुई हल्दी की रस्म

Sat, 26 Feb 2022 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 10:49 PM IST
विज्ञापन
Mandap worship, urn installation and turmeric ceremony
बलिया। महाशिवरात्रि का पर्व एक मार्च को है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की भव्य बरात बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकलेगी। शनिवार की सुबह छह बजे मंडप पूजन, कलश स्थापना एवं हल्दी की रस्म पूरे विधि विधान से बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में संपन्न हुई। इस दौरान महिलाओं ने शादी विवाह का मांगलिक गीत गाया तथा भगवान भोलेनाथ की भव्य आरती भी की। वहीं बाबा के भक्तों ने बाबा बालेश्वर नाथ का दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक मार्च को महाशिवरात्रि पर्व के दिन नगर के बालेश्वर मंदिर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न शिवालयों से भोलेनाथ की बारात गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी। जिसकी तैयारी श्री बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर प्रबंध कमेटी द्वारा जोरों की जा रही है। शनिवार की सुबह छह बजे मंडप पूजन, कलश स्थापना एवं हल्दी की रस्म पूरे विधि विधान से बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में संपन्न हुई। जबकि 27 फरवरी को गौरी पूजा, मेंहदी एवं संगीत तथा 28 को मातृ पूजा एवं सीढ़ी लावा की रस्म अदा की जाएगी। वहीं एक मार्च को बाबा बालेश्वर नाथ की भव्य बारात निकाली जाएगी। अवघड़दानी के भक्तों के पूजन-दर्शन के लिए कमेटी द्वारा बांस-बल्ली एवं लोहे की बैरिकेटिंग की जा रही है। ताकि बाबा के भक्त कतारवद्घ होकर भोलेनाथ का पूजन-दर्शन कर सकें। इसके अलावा मंदिर को अप्राकृतिक फूल-माला के साथ ही विद्युत उपकरण से सजाया जा रहा था।
विज्ञापन

इनसेट
धूमधाम से निकलेगी भोले की बारात
दया छपरा। दया छपरा-मधुबनी मार्ग स्थित जालन्धर बाबा शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर हरिनामसंकीर्तन अष्टयाम का आयोजन किया गया है। मन्दिर प्रबन्ध समिति के हरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि सोमवार के 9 बजे से 24 घण्टे का हरिनाम संकीर्तन किया जाएगा। महाशिवरात्रि के दिन मंगलवार को भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक हवन होगा। गाजे बाजे के साथ भगवान भोलेनाथ की बरात निकाली जाएगी। ग्राम सभा के परिक्रमा करते हुए सभी मन्दिरों पर जाएगी। पुन: जालन्धर बाबा शिवमंदिर पर आने के बाद शिव विवाह की रस्म अदायगी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed