फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Man injured in accident people got busy in looting liquor in ballia

यूपी: हादसे के बाद सड़क पर तड़पता रहा घायल युवक, लोग शराब लूटने में हो गए व्यस्त

Sun, 12 Sep 2021 05:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 12 Sep 2021 05:08 PM IST
सार

बाइक सवार युवक कहीं पर शराब की सप्लाई देने जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक कार से टकरा गई और शराब गिर गई। युवक गिरकर घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीण शराब को लूटने में व्यस्त हो गए।

विज्ञापन
Man injured in accident people got busy in looting liquor in ballia
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में अवैध शराब की सप्लाई देने जा रहे युवक की बाइक रविवार सुबह कार से टकरा गई। इसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बोरी में भरी शराब गिरकर सड़क पर फैल गई। घायल सड़क पर गिरकर तड़पता रहा और लोग सड़क पर फैली शराब लूटते रहे।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने युवक को पीएचसी मनियर पहुंचाया। इलाज के बाद युवक को छोड़ दिया गया। बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। कार के मालिक ने थाने में तहरीर देकर बाइक सवार युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मनियर-सिकंदरपुर मार्ग के पश्चिम पठखौली गावं के सामने बाइक और कार के बीच रविवार की सुबह करीब आठ बजे जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार राजेश यादव(25) पुत्र ईश्वर दयाल यादव निवासी मनियर दियरा टुकड़ा नंबर दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक दो बोरी में अवैध शराब की पाउच लादकर सप्लाई देने जा रहे था। हादसे में बाइक सवार युवक सड़क पर तड़पता रहा। घटना के बाद शराब के पाउच गिर कर सड़क पर फैल गए। कुछ पाउचों को ग्रामीणों ने लूट लिया।

सूचना पर घायल युवक को पुलिस लेकर मनियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां इलाज के बाद युवक को छोड़ दिया गया। उधर कार मालिक खेजुरी थाना क्षेत्र के कासमापुर निवासी सुनील कुमार तिवारी ने मनियर थाने में तहरीर देकर अवैध शराब लादकर कर बाइक से जा रहे युवक पर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष मनियर राजीव सिंह ने बताया कि अवैध बाइक कब्जे में है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed