फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Man arrested for making e-ticket by breaching railway website

रेलवे की वेबसाइट में सेंध लगाकर ई-टिकट बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Aug 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for making e-ticket by breaching railway website
बलिया। आरपीएफ बलिया के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने बेरुआरबारी स्थित जनसेवा केंद्र पर छापेमारी कर दुकान संचालक अभिजीत उर्फ अंबुज पुत्र कृपाशंकर निवासी देल्हुआ सूर्यपुरा थाना सुखपुरा को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े अभियुक्त के पास से ई-टिकट बनाने में प्रयुक्त एक लैपटॉप, एक सीपीयू, एक मोबाइल व नगद 1800 रुपया, 11 रेलवे ई- टिकट जिसकी कीमत 9253.86 रुपये को बरामद किया गया। इसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभियुक्त आईआरसीटीसी के फर्जी नाम व पते से छह फर्जी पर्सनल यूजर आईडी बनाकर रेलवे का तत्काल और सामान्य श्रेणी के रेलवे ई-टिकट का अवैध बिक्री करता था। अभियुक्त ने रेलवे के वेबसाइट में सेंध लगाकर लाखों रुपये के अवैध टिकट का व्यापार करना स्वीकार किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक जयेंद्र कुमार मिश्रा, कांस्टेबल भीम चौरसिया, अमित मिश्र व अभय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed