फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Male protested in Collectorate against police harassment

पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ माले ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Tue, 24 May 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Male protested in Collectorate against police harassment
बलिया। भाकपा (माले) कार्यकर्ता जितेन्द्र पासवान के परिजनों का पुलिस की ओर से किए जा रहे उत्पीड़न के खिलाफ भाकपा (माले) के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रीराम चैधरी एवं जिला सचिव लाल साहब के नेतृत्व में सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ज्ञापन सौंप जितेन्द्र पासवान के परिजनों के पुलिसियां उत्पीड़न रोकने की मांग की।
विज्ञापन

माले नेताओं ने कहा कि जितेन्द्र पासवान भाकपा माले के कार्यकर्ता है। ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण में असावधानी वश उनके मोबाइल से एक पोस्ट हो गया। इसके बाद थाना-सिकन्दरपुर पुलिस ने शनिवार की रात्रि में उनके घर दबिश देकर उनके घर की महिलाओं को जातिसूचक गालियां देते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उनके भाई नरेन्द्र पासवान को थाने में लाकर बैठा दिया। माले नेताओं ने कहा कि सिकन्दरपुर के प्रभारी निरीक्षक लगातार ऐसे दबिश दे रहे है जैसे वो आतंकवादी हो। माले नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी पर पुलिस द्वारा इस तरह की कार्रवाई लोकतंत्र का गला घोटना है। बसन्त कुमार सिंह, लक्ष्मण यादव, रामकृष्ण यादव, भागवत बिन्द, नन्दलाल वर्मा, मोहम्मद युसूफ, जय प्रकाश शर्मा, रामप्रवेश शर्मा, खैरूल, दशरथ, सोमरियां राजभर, रेखा पासवान, जनार्दन सिंह, नागेन्द्र कुमार भारती, रमाशंकर राम, अमरनाथ शर्मा, मीरा शर्मा, विनोद कुमार, धर्मेन्द्र राजभर, अनुरूद्ध पासवान, उषा देवी, रामनिवास खरवार, आशा देवी, प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed