फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Make a great donation on National Voluntary Blood Donation Day

Ballia News: राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर करें महादान

Tue, 30 Sep 2025 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Make a great donation on National Voluntary Blood Donation Day
बलिया। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल परिसर स्थित ब्लड केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जिला अस्पताल प्रशासन के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से आयोजित होने वाले इन शिविरों में एकत्र किए गए रक्त को जिला अस्पताल के रक्त कोष में संचित किया जाएगा। इससे जरूरतमंद लोगों की मदद की जाएगी। यदि आप स्वस्थ महसूस कर रहे हैं, तो रक्तदान करके देखिए अच्छा लगता है। इससे शरीर में कोई कमज़ोरी नहीं आती है। यदि आपकी उम्र 18 से 65 वर्ष के बीच और वजन 45 किलोग्राम से अधिक है। हीमोग्लोबिन 12.5 वाले स्वस्थ व्यक्ति स्वैच्छिक रक्तदान कर सकता है। ब्लड केंद्र प्रभारी डॉक्टर रितेश सोनी ने बताया कि रक्तदान से नई लाल रक्त कोशिकाएं बनती हैं। रक्त-प्रवाह को सामान्य बनाए रखता है, ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती। रक्तदान से हार्ट अटैक की आशंका कम हो जाती है। कैंसर के रिस्क को भी घटाता है। रक्तदान करने से वजन भी नियंत्रण में रहता है। एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed