बलिया। एसपी राजकरन नय्यर ने महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। एक साथ दो थाना प्रभारियों समेत तीन निरीक्षक तथा 16 उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। जनहित एवं प्रशासनिक हित में हुए इस फेरबल से विभागीय गलियारे में हलचल बढ़ गई है।
कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए नरही थाने के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बाहदुर सिंह को बैरिया भेजा है। अपराध शाखा से राजकुमार सिंह को नरही तथा बैरिया के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मिश्रा को अपराध शाखा की जिम्मेदारी दी गई है। सीयर पुलिस चौकी प्रभारी अतुल कुमार मिश्र को रतसर पुलिस चौकी भेज गया है। उप निरीक्षक उमापति गिरी को पुलिस लाइन से नरही, सलिहारी यादव को डायल 112 से थाना कोतवाली, महेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से फेफना, अनिल कुमार त्रिपाठी को थाना बैरिया से नगरा, कुंवर राय को डायल-112 से गड़वार, राजेश्वर यादव को डायल-112 से हल्दी, राम आनंद को डायल-112 से चितबड़ागांव, शिव कुमार पांडेय को बैरिया से दुबहड़, भोला राम यादव को डायल-112 से रेवती, जगदीश सिंह को दोकटी से सिकंदरपुर, रामनारायण को उभांव से फेफना, कृष्णा राज सिंह को डायल-112 से दोकटी, राधेश्याम सिंह यादव को डायल-112 से बांसडीह, अशोक कुमार पांडेय को पकड़ी से रेवती, मुटुर यादव को पेशी सीओ से शहर कोतवाली भेजा गया है।