फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Major Accident in ballia Many soldiers injured due to bus overturning

बलिया में दर्दनाक हादसा: बिहार पुलिस के जवानों से भरी बस पलटी, 30 घायल; चार की हालत गंभीर

Wed, 30 Oct 2024 09:43 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 30 Oct 2024 09:43 AM IST
सार

बिहार पुलिस के जवानों से भरी बस बलिया में सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक बस पलटने से 29 लोग तो दूसरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर एक घायल हुआ। सभी को इलाज के लिए आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
Major Accident in ballia Many soldiers injured due to bus overturning
Ballia Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैरिया- छपरा के बीच मंगलवार की आधी रात को चांददियर पुलिस चौकी के पास बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस 18वीं बटालियन के जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 30 के करीब जवान घायल हो गए। बस में फंसे जवानों की चीख- पुकार सुनकर पुलिस चौकी पर तैनात जवान दौड़कर मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


उन्होंने सभी घायलों को बस से बाहर निकाला। उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराकर सभी घायलों को इलाज के लिए सोनबरसा सीएचसी भिजवाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चार घायलों को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। एसपी विक्रांत वीर ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज की व्यवस्था कराई। 
विज्ञापन


सिवान में 81 जवानों की लगी थी ड्यूटी

Major Accident in ballia Many soldiers injured due to bus overturning
बलिया सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
बिहार के डुमरांव की फोर्स डेहरी रोहतास जिले में तैनात थी। छठ पर्व पर 81 जवानों की ड्यूटी सिवान में लगी। मंगलवार की दोपहर दो प्राइवेट बसों में सवार होकर 81 जवान सिवान के लिए रवाना हुए। एक बस में 46 लोग सवार थे, जिसमें दो होमगार्ड सिवान के व चालक, परिचालक शामिल थे। 

रात 12.30 बजे जवानों से भरी बस चंददीयर पुलिस चौकी व पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे खेत में गिर गई। रात में गहरी नींद में सोए जवान अचानक बस पलटने से चीखने- चिल्लाने लगे। कुछ जवान शीशा तोड़कर बाहर निकल गए। आवाज सुनकर पास के चौकी पर तैनात पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। 



थाने पर फोन कर फोर्स बुलाने के साथ ही घायल जवानों को उपचार के लिए लिए एंबुलेंस व निजी साधना से सोनबरसा भिजवाया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चार लोगों की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर किया। 

क्या बोले अधिकारी

Major Accident in ballia Many soldiers injured due to bus overturning
बलिया सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
इस बाबत एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि बस बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस 18वीं बटालियन की कंपनी डेहरी से सिवान ड्यूटी को लेकर जा रही थी। चांद दियर पेट्रोल पंप के पास बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 29 जवान घायल हो गए हैं। 10 जवानों को उपचार हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शेष 19 जवानों का इलाज सीएचसी पर चल रहा है। सभी की हालत ठीक है। 


 
गायघाट के पास जवानों से भरी बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर 
डेयरी रोहतास से दो बसों में 81 जवान सिवान के लिए निकले थे। एक बस चांददीयर के पास सड़क किनारे पलट गई, वहीं दूसरी बस गायघाट रुद्रपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़ी थी। जवान बाहर निकले थे। उसी दौरान तेज रफ्तार से जा रही ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इसमें एक होमगार्ड घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed