फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Major accident in Ballia four people died in Safari collides with tree and overturned

बलिया में बड़ा हादसा: बेकाबू सफारी पेड़ से टकराकर सड़क किनारे पलटी, चार लोगों की मौत; एक लड़ रहा जिंदगी की जंग

Thu, 25 Apr 2024 09:08 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 25 Apr 2024 09:08 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सफारी गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे पलटने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घरवालों को घटना की सूचना देने के साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
Major accident in Ballia four people died in Safari collides with tree and overturned
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार व मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित ढाबा के पास बुधवार की देर रात पेड़ से सफारी वाहन टकराने से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद मृतकों के शवों को पोस्मार्टम के लिए भेजा। मौत की खबर मिलते ही चारों के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे पांच लोग
फेफना से चितबड़ागांव की तरफ किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने पांच साथी सफारी से जा रहे थे। ढाबा से आगे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य स्थल के पास तेज रफ्तार सफारी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर सड़क के नीचे पलट गई। इसमें सवार रितेश कुमार गोंड (30) निवासी तीखा, कमलेश यादव (36), राजू यादव (30) निवासी बडवालिया चितबड़ागांव, सत्येंद्र यादव (40) सीरिया मठ, थाना बड़ेसर गाजीपुर की मौत हो गई। वहीं छट्ठू यादव (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन

  
स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतकों में से एक- दो लोग बालू मंडी में काम करते थे। फेफना थाना प्रभारी गजानंद चौबे ने बताया कि पेड़ से टकराकर सफारी सड़क किनारे पलट गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई व एक घायल हो गया है। मृतकों के परिजनों को खबर कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed