फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Maharshi Bhrigu's penance site to be revamped at a cost of 8.74 crore; religious tourism to get a boost.

Ballia News: 8.74 करोड़ से संवरेगी महर्षि भृगु की तपोभूमि, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा विस्तार

Tue, 13 Oct 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Maharshi Bhrigu's penance site to be revamped at a cost of 8.74 crore; religious tourism to get a boost.
नगर के भृगु मंदिर परिसर। जागरुक पाठक - फोटो : 1
बलिया। मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों के विकास योजना के तहत प्रदेश सरकार महर्षि भृगु आश्रम को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करेगी। इस परियोजना पर 8.74 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि परियोजना का काम धरातल पर शुरू हो चुका है। आश्रम में भव्य स्वागत द्वार बनेगा।
विज्ञापन

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश के धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों का निरंतर विकास किया जा रहा है। महर्षि भृगु आश्रम सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक भी है। इसके विकास से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बलिया में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर महर्षि भृगु कॉरिडोर विकसित करने की बात कह चुके हैं। ऐसे में आश्रम के पर्यटन विकास के लिए शुरू हुई यह पहल धार्मिक स्थल को भव्य स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बलिया की धार्मिक पहचान को मजबूती मिलने के साथ ही देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को जिले की पौराणिक और सांस्कृतिक विरासत से परिचित होने का अवसर मिलेगा।

10.31 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे बलिया: प्राचीन विरासत और गौरवशाली इतिहास वाला बलिया धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण जनपद है। क्रांतिकारियों की धरती के रूप में भी रही है। वाराणसी से करीब 130 किलोमीटर दूर स्थित बलिया में महर्षि भृगु आश्रम जैसे धार्मिक स्थल पर्यटन की संभावनाओं को विस्तार देते हैं। वर्ष 2025 में जिले में 10.31 लाख से अधिक पर्यटकों के पहुंचने का आंकड़ा इसकी बढ़ती पर्यटन संभावनाओं को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed