फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mahakumbh Stampede death Update Many people died including Ballia and mau

Mahakumbh Stampede: प्रयागराज हादसे में पांच की मौत, बलिया की मां- बेटी समेत चार और मऊ की एक महिला की गई जान

Wed, 29 Jan 2025 12:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया/मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया/मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 29 Jan 2025 12:19 PM IST
सार

Mahakumbh Stampede News: प्रयागराज हादसे में बलिया की मां- बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं मऊ की एक महिला की मौत हुई है। इसकी सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Mahakumbh Stampede death Update Many people died including Ballia and mau
मृत महिलाओं व बच्ची की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ में मची भगदड़ के दौरान बलिया जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की मां-बेटी सहित चार लोगों की मौत हो गई है। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही परिजन प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


नगरा थाना के चचया गांव की दो महिलाओं की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। मृतकों की पहचान रिंकी सिंह (35) पत्नी छट्ठू सिंह एवं मीरा देवी (50) पत्नी बलजीत सिंह के रूप हुई। दोनों गांव में पड़ोसी थीं और साथ में ही महाकुंभ स्नान के लिए गई थीं। मौत की पुष्टि परिजनों ने की है। 
विज्ञापन


बुधवार की सुबह करीब 3 बजे परिजनों को घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद से ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। मृत महिलाओं के घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, फेफना थाना के नसीराबाद गांव निवासी रीना देवी (36), बेटी रोशनी पटेल (8) की महाकुंभ में मची भगदड़ में मौत हो गई है। इसकी पुष्टि रीना के पति दिनेश पटेल ने की है। दिनेश पटेल ने मोबाइल फोन पर घटना की सूचना परिजनों को दी और बताया कि यहां से शव लाने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। घटना की खबर लगते ही गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के सदस्य घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। 


प्रयागराज हादसे में मऊ की एक महिला की मौत, 
मऊ जिले के कोपागंज क्षेत्र के फतेहपुर ताल नारजा निवासी प्रभावती राजभर पत्नी लाला राजभर की मौत हुई है। वह 28 जनवरी को निजी वाहन से गांव के कुछ लोगों के साथ मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में स्नान करने गई थी। जहां मंगलवार को भगदड़ के दौरान महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed