फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mahabiri flag procession did not go out in the city

नगर में नहीं निकला महाबीरी झंडा जुलूस

Sun, 22 Aug 2021 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Mahabiri flag procession did not go out in the city
महावीरी झंडा न निकलने पर नगर के आर्य समाज रोड स्थित हनुमान मंदिर में पूजन-अर्चन करते श्रद्धालु। स - फोटो : BALLIA
बलिया। रक्षाबंधन पर नगर में निकलने वाला ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस शासन प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण इस साल भी नहीं निकाला गया। नगर कमेटी के 10 सदस्यों ने झंडा लेकर नगर भ्रमण किया और नियत स्थान पर पूजन अर्चन किया। इस दौरान प्रत्येक अखाड़े के पास पुलिस व खुफिया विभाग की टीम मुस्तैद रही और अधिकारी चक्रमण करते रहे। नगर कमेटी की ओर से टाउन हाल रोड, विजयीपुर समेत नौ अखाड़ों से महाबीरी झंडा जुलूस निकाला जाता है। जिसके लिए नगर के सभी अखाड़ेदार एक माह पूर्व से तैयारी शुरू कर देते है। लेकिन पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी संक्रमण के चलते जिला प्रशासन ने महाबीरी झंडा जुलूस निकालने की अनुमति नहीं। जिसके चलते जुलूस नहीं निकला। लेकिन नगर कमेटी के करीब 10 सदस्यों ने झंडा लेकर नगर का भ्रमण किया और नियत स्थान पर हनुमानजी का पूजन अर्चन किया। शेष कमेटी के सदस्यों ने अपने-अपने अखाड़े पर प्रतिमा स्थापित कर पूजन अर्चन कर प्रसाद वितरण किया। सुरक्षा के मद्देनजर प्रत्येक अखाड़े के पास पुलिस व खुफिया विभाग की टीम तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed