फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   magistrate recorded statement of girl in case of marrying by hiding religion in ballia UP

बलियाः धर्म छिपा कर शादी मामले में युवती का बयान दर्ज , बुर्का पहनाकर शादी के लिए आया था आरोपी

Sat, 31 Jul 2021 06:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 31 Jul 2021 06:12 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती (18) को दिलशाद नाम का युवक जिला मुख्यालय स्थित कचहरी में शादी के पंजीकरण के लिए बुर्के में लेकर पहुंचा था।

विज्ञापन
magistrate recorded statement of girl in case of marrying by hiding religion in ballia UP
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में धर्म छिपाकर शादी करने पहुंचे दो समुदायों के युवक-युवती के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को युवती के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए। उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को फास्ट ट्रैक अदालत में पेश किया गया था। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि बयान दर्ज कराए गए हैं। मामले की विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती (18) को दिलशाद नाम का युवक जिला मुख्यालय स्थित कचहरी में शादी के पंजीकरण के लिए बुर्के में लेकर पहुंचा था। कचहरी में मौजूद हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने शक के आधार पर दोनों से पूछताछ शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


उन्होंने लड़की को नाबालिग बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया था। इस पर युवक फरार हो गया था। युवती को पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। युवती के पिता ने आरोपी दिलशाद पर बहला-फुसला कर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्र ने बताया कि आरोपी दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed