{"_id":"570bd5fa4f1c1b0d434a6b1a","slug":"lpg-will-be-free-to-start-planning","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त रसोई गैस देने की योजना की होगी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त रसोई गैस देने की योजना की होगी शुरुआत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
Updated Mon, 11 Apr 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनपद में एक मई को आएंगे। मोदी ने यहां आने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में मंगलवार को प्रदेश के संगठन मंत्री सुनील बंसल संगठन के पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों की बैठक लेंगे। जिसमें कार्यक्रम की पूरी रूप रेखा तैयार की जाएगी। इस बात की पुष्टि सलेमपुर लोस सीट के सांसद रवींद्र कुशवाहा ने की है।
सांसद रवींद्र कुशवाहा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के जिले में आने की सूचना पर खुफिया विभाग की टीम जनपद में आने के साथ ही जांच-पड़ताल कर जा चुकी है। कहा कि जनपद से ही प्रधानमंत्री बीपीएल परिवार को मुफ्त रसोईगैस देने की योजना का शुभारंभ करेंगे। यहां कुल 5000 निर्धन परिवारों को मुफ्त में गैस का कनेक्शन दिया जाएगा। इसके साथ ही पूरे देश में डेढ़ करोड़ बीपीएल खाताधारकों को इस साल मुफ्त में रसोई गैस का कनेक्शन देना है। जबकि आगामी तीन साल में देश के पांच करोड़ बीपीएल परिवारों को इससे लाभान्वित किया जाएगा। कुशवाहा ने बताया कि बीपीएल कार्डधारकों की पात्रता की जांच के लिए पहले से ही इंडियन आयल के कार्यकारी निदेशक एके वर्मा पूरी टीम के साथ जनपद में आ चुके हैं। उन्होंने गोपनीय तरीके बीपीएल कार्डधारकों के चयन के बाद रसोई गैस उपलब्ध कराने में पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया और फिर आने की बात कह चले गए। इनके आलावा भारत पेट्रोलियम, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के भी उच्चाधिकारी व कर्मचारी कुछ दिनों तक जनपद में कैंप कर यहां से जा चुके हैं।
उधर जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन तय माना जा रहा है। लेकिन अभी तक प्रधानमंत्री कार्यालय से कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। मंगलवार को इस संबंध में प्रदेश के संगठन मंत्री के नेतृत्व में एक बैठक पार्टी पदाधिकारियों की होगी। इसके बाद पीएम के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी तैयारी में जुट जाएंगे। उधर मोदी के आने की खबर से जिला प्रशासन भी अंदर ही अंदर अपनी तैयारी में जुट गया है।