फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lover arrives from Siwan to meet girlfriend, marriage to take place in court

Ballia News: सिवान से प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, कोर्ट में होगी शादी

Tue, 30 Dec 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Lover arrives from Siwan to meet girlfriend, marriage to take place in court
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार देर रात बिहार के सिवान जनपद से प्रेमिका से मिलने उसके घर प्रेमी पहुंच गया। घरवालों ने उसे पकड़ कर पिटाई कर दी। पूछताछ में प्रेमी युवक ने बताया कि उसकी प्रेमिका से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद से वे कुछ महीनों से आपस में संपर्क में थे। इसी दौरान रविवार को उसकी प्रेमिका ने उसे मिलने के लिए बुलाया तो वह सोमवार को सिवान से बलिया पहुंच गया और देर रात प्रेमिका के घर में चुपचाप घुस गया। इसी दौरान किसी प्रकार की आहट के बाद उसे घरवालों ने पकड़ लिया। युवक से पूछताछ के बाद उसके घरवालों को इसकी सूचना दी गई। घरवाले भी मंगलवार को बलिया पहुंचे और उनके बीच चली घंटों पंचायत के बाद मामला थाने पहुंच गया। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि एक लड़का-लड़की का मामला संज्ञान में आया है। बताया कि दोनों के परिवार वाले शादी कराने के लिए राजी हो गए है। लड़की के घरवालों का कहना था कि दो दिन बाद लड़की बालिग हो जाएगी उसके बाद कोर्ट में दोनों पक्ष लड़का-लड़की की शादी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed