फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Looted Rs 50 thousand to repay the loan

Ballia News: लोन चुकाने के लिए की थी 50 हजार की लूट

Mon, 09 Dec 2024 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Looted Rs 50 thousand to repay the loan
सुखपुरा। थाना क्षेत्र के भलूही पुलिया के पास दो दिन पहले हुई 50 हजार की लूट का मामले का पुलिस ने सुलासा कर दिया है। लूट की पूरी धनराशि बरामद करते हहुए आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई थी। आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी नगर गौरव कुमार शर्मा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में मामले का खुलासा किया गया। गत शुक्रवार को बघेवा निवासी भरत वर्मा भारतीय स्टेट बैंक से 50 हजार रुपये निकाल कर अपने घर बघेवा जा रहे थे।
विज्ञापन

भलूही पुल के पास एक युवक उनका झोला लेकर भग गया। उन्होंने इसकी सूचना थाने पर दी। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने मौका मुआयना कर बैंक समेत अगल बगल में लगे सीसीटीवी के फुटेज को चेक किया। इसमें एक युवक बैंक से ही उनके पीछे लगा हुआ दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उक्त युवक की पहचान सुखपुरा निवासी जितेंद्र गोंड के रूप में की। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। 50 हजार रुपये की बरामदगी भी करा दी। पुलिस के अनुसार युवक ने आनलाइन लोन लिया था। इसको जमा नहीं कर पा रहा था। लोन जमा करने के लिए वह कई दिनों से इस तरीके की घटना करने के फिराक में था। रविवार को उक्त युवक को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed