फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Looking at 30 hydrant in the city

नगर में 30 हाइड्रेंट पर ढूंढते रह जाएंगे

Mon, 20 Mar 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Mon, 20 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आग को बुझाने के लिए कुल 30 हाइड्रेंट लगाए गए थे ताकि आग पर त्वरित अगिभनशमन कार्रवाई कर सकें। लेकिन ये सभी हाइड्रेंट शोपीस बने हुए है। कारण कि एक-दो को छोड़ दिया जाय तो सभी हाइड्रेंट सड़क में दब गए है। वहीं कुछ देखरेख के अभाव में जाम हो गया है। ऐसे में अगर नगर में आग लग गई तो अगिभनशमन विभाग को आग पर काबू पाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
मालूम हो कि बेल्थरारोड, बांसडीह, बैरिया एवं सदर तहसील में हर साल आग की विनाशकारी लीला जारी रहती है। इससे निजात दिलाने के लिए नगर के विभिन्न स्थानाें पर कुल 30 हाइड्रेंट बनाए गए। ताकि नगर में कहीं किन्हीं कारणवश आग लगती है तो इसकी मदद से उस पर तत्काल काबू पाया जा सकें। लेकिन एक-दो को छोड़ दिया जाय तो सभी हाइड्रेंट सड़क में दब गए है तो एक-दो देखरेख के अभाव में जाम हो गए है। ऐसे में अगर नगर में आग लगती है तो आग पर काबू पाना अगिभनशमन विभाग के लिए कड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन

नगर में नगरपालिका विभाग द्वारा सड़क तो बनाया गया। लेकिन हाइड्रेंट को ऊपर उठाने के बजाय उसे सड़क में दबा दिया गया। करीब 85 फीसदी से ज्यादा हाइड्रेट चोक पड़े हुए हैं। संबंधितों को थोड़ी परवाह नहीं कि अगर नगर में आग लगे तो क्या होगा। यही हाल जल निगम विभाग का है। जल निगम एवं अगिभनशमन विभाग सड़क निर्माण के दौरान कभी यह जानने की कोशिश नहीं की कि हाइड्रेंट सही सलामत है या नहीं। इसमें नगरपालिका विभाग के साथ ही जल निगम व अगिभनशमन विभाग की भी लापरवाही दिख रही है। ऐसे में अगर नगर में कहीं आग लगती है और नुकसान होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed