LS Polls: सपा छोड़ने के बाद अमित शाह से मिले पूर्व मंत्री नारद राय, BJP में हो सकते हैं शामिल
SP Leader Narad Rai Meets Amit Shah: सातवें चरण के चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है। सपा छोड़ने के बाद पूर्व मंत्री नारद राय ने वाराणसी में अमित शाह से मुलाकात की। अब उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा भी सुर्खियों में है।
विस्तार
बलिया जनपद में एक जून को सातवें चरण में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। सभी पार्टियों ने चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मतदान से चंद दिनों पहले पूर्व मंत्री एवं पूर्वांचल के दिग्गज भूमिहार नेता नारद राय के भगवती तेवर ने सपा के माथे पर बल ला दिया है। सोमवार को अपने आवास पर बगावती बिगुल बजाने के बाद देर रात उन्होंने वाराणसी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यही नहीं अमित शाह से मुलाकात करने वालों में सपा नेता एवं पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह भी शामिल रहे। इन दोनों नेताओं के अपने समर्थकों के साथ जल्द ही भाजपा में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
समाजवादी पार्टी से नाता तोड़ने के बाद बलिया के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री नारद राय और पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह का एक फोटो केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फोटो में सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और अन्य नेता भी हैं। इस फोटो ने बलिया की राजनीतिक तपिश को और बढ़ा दी है। पूर्व मंत्री ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स (X) पर इसे खुद पोस्ट किया है।
दुनिया में भारत का डंका बजाने वाले मा• प्रधानमंत्री श्री .@narendramodi जी और भारत के यशस्वी गृह मंत्री, राजनीति के चाणक्य मा• @AmitShah जी के संकल्प की समाज के अंतिम पंक्ति में बसे ग़रीब को मज़बूत करने वाली सोच और राष्ट्रवादी विचारधारा को मज़बूत करूँगा।
— Narad Rai (Modi Ka Parivar) (@NARADRAIBALLIA) May 27, 2024
जय जय श्री राम। 🙏🏻 pic.twitter.com/ACrwKXfUKg