फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lok Sabha Election 25.11 lakh voters will elect MP from Ballia, Salempur and Ghosi

Lok Sabha Election: बलिया, सलेमपुर और घोसी के सांसदों का चुनाव करेंगे 25.11 लाख वोटर, इनकी रहेगी अहम भूमिका

Sat, 16 Mar 2024 08:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 16 Mar 2024 08:12 PM IST
सार

Lok Sabha Election: बलिया लोकसभा सीट में कुल पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें बलिया जिले की तीन व गाजीपुर की दो विधान सभाएं हैं। सबसे अधिक मतदाता गाजीपुर के हिस्से की मुहम्मदाबाद विस क्षेत्र में हैं, जबकि सबसे कम मतदाता फेफना विधानसभा क्षेत्र में हैं। बलिया लोकसभा सीट के कुल 1057 मतदान केंद्रों पर 19,12, 864 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 10 लाख 26 हजार 474 पुरुष तथा 8 लाख 86 हजार 316 महिला और 74 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 25.11 lakh voters will elect MP from Ballia, Salempur and Ghosi
बलिया स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक सभा निर्वाचन के लिए जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। निर्वाचन आयोग की ओर से शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार जिले में सबसे आखिरी यानी सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा। जिले के कुल 25,11,065 वोटर 2606 मतदेय स्थलों पर मतदान में हिस्सेदारी करेंगे और वे बलिया, सलेमपुर व घोसी लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का फैसला करेंगे।

विज्ञापन


इनमें 13,51,816 पुरुष, 11,59,141 महिला व 108 थर्ड जेंडर वोटरों शामिल हैं। जिनमें लगभग 46.16 प्रतिशत महिला वोटरों की अहम भूमिका होगी। यहां के सात विधानसभा क्षेत्रों में से तीन बैरिया, बलिया नगर व फेफना के मतदाता बलिया लोकसभा, बांसडीह, बिल्थरारोड व सिकंदरपुर के मतदाता सलेमपुर लोकसभा सीट के लिए जबकि रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता घोसी लोकसभा सीट के लिए वोट डालेंगे।
विज्ञापन


बलिया जिले के लिहाज से बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 409424 मतदाता हैं। जबकि बलिया लोकसभा क्षेत्र के लिहाज से सबसे अधिक वोटरों की संख्या मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) विधानसभा क्षेत्र में 4,33,301 वोटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलिया लोस : मोहम्मदाबाद में सर्वाधिक मतदाता
बलिया लोकसभा सीट में कुल पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें बलिया जिले की तीन व गाजीपुर की दो विधान सभाएं हैं। सबसे अधिक मतदाता गाजीपुर के हिस्से की मुहम्मदाबाद विस क्षेत्र में हैं, जबकि सबसे कम मतदाता फेफना विधानसभा क्षेत्र में हैं। बलिया लोकसभा सीट के कुल 1057 मतदान केंद्रों पर 19,12, 864 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 10 लाख 26 हजार 474 पुरुष तथा 8 लाख 86 हजार 316 महिला और 74 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

 
बलिया लोकसभा पुरुष महिला थर्ड जेंडर मतदान केंद्र मतदेय स्थल
फेफना 176226 151521 00 194 337
बलिया नगर 198539 165751 22 168 376
बैरिया 197030 168941 15 181 382
जहुराबाद 222573 198935 10 258 434
मुहम्मदाबाद 232106 201168 27 256 462
कुल मतदता- 1912864          

सलेमपुर लोसः 1872 मतदेय स्थलों पर पड़ेंगे वोट
सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में जिले की तीन विधान सभाएं बांसडीह, बिल्थरारोड (सुरक्षित) व सिकंदरपुर के अलावा देवरिया जिले की दो भाटपाररानी व सलेमपुर विधानसभा क्षेत्रों में 17 लाख 61 हजार 721 मतदाता 1101 मतदान केंद्रों के 1872 मतदेय स्थलों पर वोट डालेंगे। इनमें 9 लाख 37 हजार 162 पुरूष व 8 लाख 24 हजार 490 महिला और 69 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

 
सलेमपुर लोकसभा पुरुष महिला थर्ड जेंडर मतदान केंद्र मतदेय स्थल
भाटपार रानी 179511 159802 09 243 374
सलेमपुर 177107 162887 04 216 350
बेल्थरारोड 196325 168976 16 227  399
सिकंदरपुर 164430 143221 04 191             329
बांसडीह 219789 189604 36 224             420
कुल मतदाता- 1761721          

घोसी के सांसद के चुनाव रसड़ा के वोटरों की रहेगी भूमिका
जिले की सात विधानसभा सीटों में से एकमात्र रसड़ा के मतदाता घोसी लोकसभा सीट के लिए अपना वोट डालेंगे। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 211 मतदान केन्द्र और 363 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। यहां कुल 3 लाख 63 हजार 229 मतदाताओं में से एक लाख 95 हजार 404 पुरूष व एक लाख 67 हजार 875 महिला और 18 थर्ड जेंडर वोटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed