{"_id":"5a58f03f4f1c1bf9408b4733","slug":"little-bheem-motoo-and-pululu-will-fly-in-the-sky","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटा भीम,मोटू आैर पतलू आसमान में लडे़ंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटा भीम,मोटू आैर पतलू आसमान में लडे़ंगे
ballia
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर्व के लिए पंतग की खरीदारी करते बच्चें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। मकर सक्रांति के अवसर पर इस वर्ष भी पतंग उड़ाने के लिए बच्चे और नौजवानों में उत्साह देखा जा रहा है। पतंग की दुकान सज कर तैयार है। इस वर्ष बच्चें और नौजवान छोटा भीम से लेकर ताजमहल आदि पतंगाें की खरीदारी कर रहे हैं। आसमान में छोटा भीम, मोटू पतलू एक-दूसरे को मात देते दिखेंगे। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर सक्रांति के अवसर पर पतंगबाजों की होड़ रहेगी। इसके मद्देनजर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के दुकानों पर पतंग सजकर तैयार है, जहां बच्चें से लेकर नौजवान पतंग, मांझा व लटाई की खरीददारी कर रहे है।
विशुनीपुर स्थित पतंग विक्रेता आफताब खां ने बताया कि चाइनीज मांझा प्रतिबंधित होने के बाद जनपद के किसी भी दुकान पर चाइनीज मांझा नहीं बिक रहा है। बताया कि पतंग दो रुपये से लेकर 60 रुपये तक बिक रही है। जबकि मांझा एक रुपये में 10 हाथ बिक रहा है। इसी प्रकार लटाई 50 रुपये से लेकर 150 रुपये तक बिक रहा है। इस वर्ष ताजमहल, छोटा भीम, बार्बी, एग्रीबर्ड, मोटू-पतलू की डिमांड हो रही है। जबकि पिछले वर्ष मोदी, ओबामा, छोटा भीम आदि की डिमांड सबसे अधिक थी।