फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Literacy increased by an average of 1% per year in the last 10 years

बीते 10 सालों में प्रतिवर्ष औसत एक फीसदी बढ़ी साक्षरता

Tue, 07 Sep 2021 09:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
Literacy increased by an average of 1% per year in the last 10 years
बलिया। निरक्षरता का नामोनिशान मिटाने के लिए आठ सितंबर को साक्षरता दिवस मनाया जाएगा। जिले में साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए सरकारी और निजी स्तर पर कई तरह के प्रयास भी किए जाते हैं। इसका असर भी दिख रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मानें तो बीते 10 सालों में औसत एक फीसदी सालाना की दर से बढ़ी है। महिलाओं में भी शिक्षा को लेकर काफी जागरुकता आई है। हालांकि सही आंकड़ा नई जनगणना के बाद ही सामने आएगा।
विज्ञापन

विश्व में शिक्षा के महत्व को दर्शाने और निरक्षरता को समाप्त करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष आठ सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस के रूप मे मनाया जाता है। देश में प्रत्येक 10 साल पर होने वाली जनगणना में साक्षरता को शामिल किया जाता है और जनगणना सामने आने के बाद पूरी तस्वीर साफ होती है। साक्षरता दिवस पर कहीं पर समारोह का आयोजन किया जाता है तो कहीं गरीब बस्तियों में जाकर शिक्षा का अलख जगाने का प्रयास किया जाता है। कहीं केवल साक्षरता और निरक्षरता के आंकड़ों की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित करने का काम किया जाता है। अधिकारियों की मानें तो साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए करीब एक दशक पहले तक साक्षरता मिशन के तहत पौढ़ शिक्षा योजना का संचालन किया जाता था। इसमें 15 साल से अधिक निरक्षर महिला व पुरुष को साक्षर बनाने का काम किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ ब्रजेश मिश्र ने बताया कि बीते 10 सालों में जिले में औसत एक फीसद साक्षरता दर बढ़ी है लेकिन इसका सही आंकड़ा जनगणना होने के बाद ही सामने आएगा। बताया कि वर्तमान में जिले में महिलाओं की साक्षरता 80-85 व पुरुषों की साक्षरता 85-90 फीसद के करीब है। डीआईओएस ने बताया कि साक्षरता दर बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार की ओर से कई योजनाएं संचालित हैं। इसमें प्रमुख रुप से बच्चों को शिक्षित करना मुख्य है।
विज्ञापन

10 साल पहले रही कुल 76.2 फीसद साक्षरता
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जिले में कुल साक्षरता दर 76.2 फीसदी रही। इसमें महिला की साक्षरता दर 70.9 फीसद व पुरुष की साक्षरता दर 81.5 फीसद रही। इसके बाद साक्षरता दर को बढ़ाने के लिए तरह के तरह के उपाय होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के प्रत्येक नर-नारी को साक्षर बनाने के सतत प्रयासों के बावजूद अब तक अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी है। मेरा मानना है कि जब तक इस अभियान में मिशनरी की तरह सेवानिवृत्त शिक्षक, समाजसेवी तथा रंगकर्मी अपने-अपने ढंग से योगदान नहीं करेंगे, अपेक्षित एवं त्वरित प्रगति नहीं हासिल की जा सकती है। केवल आंगनबाड़ी जैसी संस्थाओं के बलबूते वंचित और उदासीन तबके को साक्षर, शिक्षित व जागरूक बनाना टेढ़ी खीर है। - डॉ शशि प्रेमदेव, शिक्षक व कवि

अधिक से अधिक लोग साक्षर हों इसके लिए प्राथमिक स्तर से प्रयास करने होंगे। हर बच्चे की रुचि पढ़ाई लिखाई की तरफ जगानी होगी, व्यक्तिगत रूप से समय दे कर सिखाना होगा। यदि ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर नुक्कड़ नाटक कराए जाएं तथा आसपास के पढ़े लिखे लोगों को प्रेरित किया जाए कि अपनी तरफ से किसी एक को साक्षर करें और वह साक्षर व्यक्ति किन्हीं दो को साक्षर कर सके तो एक श्रृंखला चल पड़ेगी। - डॉ कादम्बिनी सिंह, शिक्षिका व साहित्यकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed