{"_id":"61fc177466ef25751d42f260","slug":"liquor-was-being-sold-by-mixing-water-two-arrested-ballia-news-vns636816856","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी मिला कर बेची जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी मिला कर बेची जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरा। स्थानीय पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को बाजार के नगरा-बेल्थरारोड मार्ग स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान पर छापा मारकर जल मिश्रित 134 शीशी नकली बंटी बबली शराब के साथ सेल्समैन समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष संजय कुमार सरोज बुधवार को बाजार में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिली की देशी शराब के लाइसेंसी दुकान पर जल मिश्रित नकली शराब बेची जा रही है। थानाध्यक्ष ने आबकारी निरीक्षक अनुराग सिंह और उनकी टीम को सूचना दी। संयुक्त टीम ने दुकान पर छापेमारी की। पुलिस ने इस दौरान 134 शीशी बंटी बबली जल मिश्रित शराब, एक प्लास्टिक के बोतल में 2.5 लीटर जल मिश्रित शराब, 29 ढक्कन, 42 खाली शीशी, 155 नकली बारकोड व एक प्लास्टिक के डिब्बे में 14250 रुपए नगद बरामद किया। टीम ने इस धंधे में लिप्त सेल्समैन सुधीर जायसवाल निवासी पथरहट थाना गौरी बाजार जनपद देवरिया और कर्मचारी रामगोविंद निवासी धुंधई बाजार, थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस प्रकरण में दुकान के अनुज्ञापी विशाल जायसवाल निवासी दिलेजाकपुर जनपद गोरखपुर को भी आरोपित किया गया है। इनकी तलाश की जा रही है।